गंगा में डूब रहे शिवभक्त के लिए सुरक्षा कवच बनी जल पुलिस
गंगा जल भरते समय बिगड़ा संतुलन, तेज बहाव में डूबने लगे भक्त
हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान हरियाणा के करनाल सेक्टर-4 निवासी 19 वर्षीय राजू पुत्र शिशपाल जोधपुर भवन के सामने गंगा से जल भर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज बहाव में डूबने लगे।
मौके पर ड्यूटी कर रहे जल पुलिस के जवान सनी कुमार ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी। उन्होंने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए शिवभक्त को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उत्तराखंड पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस की मुस्तैदी, सेवा और समर्पण ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह हर परिस्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
