पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में लगी गोली (घायल), हुआ गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से चोरी गए सोने एवं चांदी के जेवरात, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस तथा 02 अदद खोखा कारतूस बरामद किए गए

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया मय थाना आसपुर देवसरा पुलिस एवं स्पेशल टीम, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना आसपुर देवसरा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 208/2026, धारा 331(4), 305, 309(4), 115(2), 127(2), 3(5) बीएनएस* से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जलपा नहर, सैफाबाद के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार डब्लू वर्मा पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी ग्राम पड़री मुश्तर्का, थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पीछा कर घेराबंदी की गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके उपरांत उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल, प्रतापगढ़ भेजा गया।
अभियुक्त डब्लू वर्मा के कब्जे से उपरोक्त मुकदमे से संबंधित चोरी किए गए सोने एवं चांदी के जेवरात, घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस तथा 02 अदद खोखा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी मुकदमे में गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान गोविंद सिंह पुत्र सुरेश बहादुर सिंह, निवासी ग्राम गोड़े, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ को पुलिस मुठभेड़ के उपरांत घायल अवस्था में गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमे से संबंधित चोरी गए सोने एवं चांदी के जेवरात, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस तथा 02 अदद खोखा कारतूस बरामद किए गए थे। उक्त प्रकरण में भी नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई थी।

वैभव श्रीवास्तव ने सम्भाला मंडलायुक्त के रूप में अपना कार्यभार  ये खबर भी पढ़े : वैभव श्रीवास्तव ने सम्भाला मंडलायुक्त के रूप में अपना कार्यभार

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से जारी झमाझम बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव और सड़कों पर...
राष्ट्रीय 
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में बढ़ी परेशानी

मलेरिया ने छीनी महिला की जिंदगी, इलाज के दौरान हुई मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मलेरिया से कोटा क्षेत्र के औरापानी गांव निवासी 37 वर्षीय रेखा बैगा ने इलाज...
छत्तीसगढ़ 
मलेरिया ने छीनी महिला की जिंदगी, इलाज के दौरान हुई मौत

उत्तर प्रदेश

2017 से पहले की सरकार के पास जनता के लिए नहीं था समय: योगी

यूपी में साल 2017 से पहले भाई-भतीजों में उलझी सरकार के पास जनता के लिए समय नहीं था : याेगी...
उत्तर प्रदेश 
2017 से पहले की सरकार के पास जनता के लिए नहीं था समय: योगी