जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक की पहचान करमेता निवासी यशवंत ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दो से तीन बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
