आतंकी हमलों पर 655.5 मिलियन डॉलर मुआवज़ा बरकरार: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट

अमेरिकी पीड़ित परिवारों ने दायर किया था मुकदमा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वॉशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने फ़िलिस्तीनी अथॉरिटी (पीए) और फ़िलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइज़ेशन (पीएलओ) की उस अपील को खारिज कर दी है.

जिसमें 2000 के दशक में इज़राइल में हुए आतंकवादी हमलों में मारे गए और घायल हुए अमेरिकी नागरिकों के परिवारों को 655.5 मिलियन डॉलर (लगभग 6,244.77 करोड़ रुपये) का मुआवज़ा देने के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

रूस की अंतरराष्ट्रीय समाचार टेलीविजन नेटवर्क रशिया टुडे (आरटी) के अनुसार, जस्टिस सोनिया सोटोमायोर ने सोमवार को इस अपील को बिना किसी टिप्पणी के खारिज कर दिया। इससे निचली अदालत का मुआवज़ा संबंधी फैसला प्रभावी बना हुआ है।

पीए और पीएलओ ने अपनी अपील में दलील दी थी कि इतनी बड़ी राशि का भुगतान करने से फ़िलिस्तीनी अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में पड़ जाएगी।

सुनसरी हिंसाः नेपाल सरकार और मृतकों के परिजनों के बीच सात बिंदुओं पर समझौता ये खबर भी पढ़े : सुनसरी हिंसाः नेपाल सरकार और मृतकों के परिजनों के बीच सात बिंदुओं पर समझौता

उनका कहना था कि इससे बेरोज़गारी बढ़ेगी, स्वास्थ्य, शिक्षा, न्याय व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा जैसी आवश्यक सेवाएँ प्रभावित होंगी तथा वेस्ट बैंक में अस्थिरता और हिंसा का खतरा बढ़ सकता है।

यह मामला उन अमेरिकी परिवारों द्वारा दायर मुकदमों से जुड़ा है, जिनके परिजन 2002 से 2004 के बीच सेकंड इंतिफ़ादा के दौरान इज़राइल में हुए छह आतंकवादी हमलों में मारे गए या घायल हुए थे। इस मामले में 2016 में एक संघीय अपील अदालत ने अधिकार क्षेत्र के आधार पर पहले का फैसला पलट दिया था।

हालांकि, 2019 में अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित कानून के बाद मामला दोबारा शुरू हुआ, जिसने विदेशों में हुए आतंकवादी हमलों के पीड़ित अमेरिकी नागरिकों को मुआवज़े के लिए मुकदमा दायर करने का अधिकार दिया। पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा था।

इस बीच, वेस्ट बैंक पहले से ही गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है। इज़राइल फ़िलिस्तीनी अथॉरिटी की ओर से एकत्र किए गए टैक्स राजस्व का बड़ा हिस्सा रोककर बैठा है।

इज़राइल का आरोप है कि इस धन का उपयोग आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है, जबकि फ़िलिस्तीनी प्रशासन इसे "वित्तीय घेराबंदी" करार देता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मुआवज़े की पूरी राशि वसूल की जाती है तो फ़िलिस्तीनी प्रशासन पर वित्तीय दबाव और बढ़ सकता है। वहीं, मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कानूनी और राजनीतिक विवाद जारी रहने की संभावना है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

भोपाल। ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार तथा आंदोलनरत पालिका कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके...
हरियाणा 
हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

हर घर तिरंगा अभियान तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न

फिरोजाबाद , स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंग अभियान की तैयारियो को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं मुख्य...
हर घर तिरंगा अभियान तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने 500 करोड़ के एआई मिशन को दी मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने 500 करोड़ के एआई मिशन को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को जिले की दो आटा मिलों पर छापेमारी कर गुणवत्ता और...
उत्तर प्रदेश 
   आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे