फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार
आरोपी बहन के किराये के मकान से पकड़ी गई
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप पत्नी को गिरफ्तार किया है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत 24 जुलाई देर रात को विजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक के भाई मैनपुरी जनपद निवासी आशू दिवाकर ने थाना शिकोहाबाद पर शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोप था कि उसका बड़ा भाई विजय पिछले लगभग 13 वर्षों से शिकोहाबाद में रह रहा था। ममता कश्यप के साथ पति-पत्नी के रूप में निवास कर रहा था।
ममता आए दिन विवाद, मारपीट एवं प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर विजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित पत्नी की तलाश शुरू कर दी।
थाना प्रभारी अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सूचना पर अभियुक्ता ममता पत्नी विजय, मूल निवासी मोहल्ला सराय भटेला, थाना करहल, जनपद मैनपुरी, हाल निवासी किराये का मकान, मोहल्ला गढ़ैया, थाना शिकोहाबाद को टुईयां वाला मंदिर के पास स्थित उसकी बहन के किराये के मकान से गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
