यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

खुलेंगे नए आयुष मेडिकल कॉलेज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया है।

सरकार ने आयुष विभाग के लिए 23.25 करोड़ रुपये और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 2,000.25 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

पांच मंडलों में खुलेंगे नए आयुष मेडिकल कॉलेज
अनुपूरक बजट में आयुष क्षेत्र के आधुनिकीकरण और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार और आईआईटी कानपुर के सहयोग से गंगवाल स्कूल ऑफ साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी, आईआईटी कानपुर में आयुर्वेद अनुसंधान क्लीनिकल प्रमाणीकरण केंद्र स्थापित किया जाएगा।

एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस ये खबर भी पढ़े : एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस

इसके लिए 3.25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार ने प्रदेश के उन पांच मंडलों आगरा, बस्ती, गोंडा, मेरठ और मिर्जापुर में नए राजकीय एकीकृत आयुष चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय स्थापित करने का निर्णय लिया है, जहां अभी कोई आयुष चिकित्सा महाविद्यालय संचालित नहीं है। इसके लिए 23.25 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य क्षेत्र को 2000.25 करोड़ रुपये का प्रावधान
योगी सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 2000.25 करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रावधान में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल किया है।

इसमें सबसे बड़ा हिस्सा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 1500 करोड़ रुपये का है। सरकार ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए भी बड़ा प्रावधान किया है।

अनुपूरक बजट में 108 ई.एम.टी.एस 'स्वास्थ्य सेवा' के संचालन हेतु 200 करोड़ रुपये एवं 102 एम्बुलेंस के संचालन मद में भारत सरकार से प्राप्त अनुमोदन से अधिक की धनराशि का व्यवभार राज्य बजट से वहन किए जाने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

साथ ही प्रदेश के शहरी चिकित्सालयों में अग्निशमन व्यवस्था के लिए 96 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक और सुलभ बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

इसी क्रम में प्रदेश में राज्य कैंसर मिशन की स्थापना, एसजीपीजीआई में क्वार्टनरी हेल्थ केयर सेंटर की स्थापना, ऑपरेशन थिएटर सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम और स्मार्ट आईसीयू नेटवर्क विकसित करने की पहल की गई है। इसके साथ ही एकीकृत ट्रामा एवं इमरजेंसी नेटवर्क की स्थापना की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

'पीएम सूर्यघर' योजना: 50 लाख से अधिक रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित

नई दिल्ली। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसके तहत देशभर में 50.06 लाख...
कारोबार 
'पीएम सूर्यघर' योजना: 50 लाख से अधिक रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित

बराक लीजेंड्स ने वीजेडी पद्धति से गुवाहाटी रॉयल्स को तीन विकेट से हराया

गुवाहाटी। असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए इम्पीरियल ब्लू पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर असम प्रीमियर लीग के वर्षा...
खेल 
बराक लीजेंड्स ने वीजेडी पद्धति से गुवाहाटी रॉयल्स को तीन विकेट से हराया

ताइवान ने चीन के नए 'एथनिक यूनिटी' कानून का किया विरोध

ताइपे। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से चीन के तथाकथित ‘एथनिक यूनिटी’ (जातीय एकता) कानून का विरोध...
अंतर्राष्ट्रीय 
ताइवान ने चीन के नए 'एथनिक यूनिटी' कानून का किया विरोध

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

वीरांगना अवंतीबाई चिकित्सालय में कंगारू मदर केयर की शुरुआत

लखनऊ। वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में इमीडिएट कंगारू मदर केयर का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप...
उत्तर प्रदेश 
वीरांगना अवंतीबाई चिकित्सालय में कंगारू मदर केयर की शुरुआत