स्तनपान जागरूकता का दिया गया संदेश
लखनऊ। डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से इंडियन एसोसिएशन ऑफ नियोनेटल नर्सेस तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ डॉ.आरएमएलआईएमएस ,के सहयोग से विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ मंगलवार को किया जायेगा। इस साल की थीम " जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है,उसे और सशक्त बनाएं " रही।कार्यक्रम के दौरान संस्थान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई, जिनमें मंगलवार को प्रतियोगिता, 5 अगस्त को जिंगल प्रतियोगिता, 6 अगस्त को आरपीजी अस्पताल में स्तनपान के महत्व पर रोल प्ले तथा 7 अगस्त को विशेषज्ञ व्याख्यान एवं समापन समारोह आयोजित किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
