डॉ. लोहिया संस्थान में ‘स्कोप ’ संस्था व वेबसाइट का शुभारंभ

— बहुविषयक चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को मिलेगा नया मंच

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में बहु विषयक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सोसाइटी फॉर क्लिनिकल, ऑन्कोलॉजी एंड पैथोलॉजी एजुकेशन फॉर एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर ‘ स्कोप ’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम. सिंह ने डीन प्रो. (डॉ.) प्रद्युम्न सिंह की उपस्थिति में निदेशक बोर्ड कक्ष में स्कोप का लोगो एवं वेबसाइट का अनावरण किया। समारोह में पैथोलॉजी विभाग के संकाय सदस्यों तथा संस्था के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
निदेशक प्रो. डॉ. सीएम. सिंह ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विभिन्न विशेषज्ञताओं के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्कोप चिकित्सा शिक्षा, सतत चिकित्सा प्रशिक्षण, सहयोगात्मक अनुसंधान एवं वैज्ञानिक संवाद का एक प्रभावी राष्ट्रीय मंच बनेगा और संस्थान की अकादमिक गतिविधियों को नई दिशा देगा। उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. भुवन चन्द्र तिवारी ने कहा कि स्कोप केवल एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि बहुविषयक चिकित्सा सहयोग को सशक्त बनाने वाला अभियान है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
उपाध्यक्ष डॉ. अंशुमान पाण्डेय ने कहा कि संस्था के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच संवाद, अकादमिक नेटवर्किंग, शैक्षणिक सामग्री एवं वैज्ञानिक जानकारी का प्रभावी आदान-प्रदान संभव होगा।
वैज्ञानिक सचिव डॉ. सुब्रत चन्द्र तथा महासचिव डॉ. दिनकर कुलश्रेष्ठ एवं डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले सीएमई , कार्यशालाए , ट्यूमर बोर्ड, सम्मेलन एवं संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना है, जिससे विशेष रूप से युवा चिकित्सकों, रेजिडेंट्स एवं शोधकर्ताओं को लाभ मिलेगा। कोषाध्यक्ष प्रो. डॉ. अनुराग गुप्ता ने कहा कि संस्था पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं सुशासन के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए शिक्षा एवं अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देगी।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

वीरांगना अवंतीबाई चिकित्सालय में कंगारू मदर केयर की शुरुआत

लखनऊ। वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में इमीडिएट कंगारू मदर केयर का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप...
उत्तर प्रदेश 
वीरांगना अवंतीबाई चिकित्सालय में कंगारू मदर केयर की शुरुआत

प्लास्टिक का बोरा पहनकर ड्यूटी करते नजर आया कर्मचारी

  -जोनल अधिकारी बोले इंजन चलाते रेन कोट फंसने का रहता है डर   -बिना गम बूट,छाता और अन्य उपकरणों के
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्लास्टिक का बोरा पहनकर ड्यूटी करते नजर आया कर्मचारी

डॉ. लोहिया संस्थान में ‘स्कोप ’ संस्था व वेबसाइट का शुभारंभ

लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में बहु विषयक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण...