प्लास्टिक का बोरा पहनकर ड्यूटी करते नजर आया कर्मचारी

मूसलाधार बारिश के दौरान पम्पिंग स्टेशन का हाल

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

 -जोनल अधिकारी बोले इंजन चलाते रेन कोट फंसने का रहता है डर   -बिना गम बूट,छाता और अन्य उपकरणों के ड्यूटी नजर करते आया कर्मचारी  

लखनऊ। बीते सोमवार शाम से मूसलाधार बारिश हो रही है। मंगलवार दोपहर तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। जलभराव को देखते हुए नगर निगम के अधिकारी सुबह फील्ड पर निकले। इस दौरान नगर निगम का हाल अजब गजब देखने को मिला। नगर निगम के जोन छह के पम्पिंग सेट पर मूसलाधार बारिश से खुद को बचाने के लिए एक कर्मचारी ऊपर प्लास्टिक का बोरा और रेन कोट की पैंट पहनकर ड्यूटी करते नजर आया। कर्मचारी के प्लास्टिक बोरा पहनने के सवाल पर जोनल अधिकारी ने सफाई देते हुए बताया कि जनरेटर चलाते वक्त रेन कोट फंसने का दर रहता है,इसलिए कर्मचारी ने बोरा पहना हुआ है। वहीं  विधानसभा के पास मौजूद कर्मचारी पूरी सेफ्टी किट पहने हुए नजर आये। नगर निगम से आई इन दो तस्वीरों और अधिकारी के ब्यान पर कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं कर्मचारियों के हितों को लेकर अधिकारियों के रवैये पर सवाल खड़ा कर दिए हैं।        

WhatsApp Image 2026-08-04 at 11.45.37 AM  
दरअसल, सोमवार देर शाम से हो रही बारिश के बाद मंगलवार नगर निगम के सभी जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी ऑफिसर, एसएफआई अपने अपने जोन में लगातार निरीक्षण करते नजर आये। वहीं इसकी निगरानी अपर नगर आयुक्त द्वारा की गई। जोन 2 के जोनल सेनेटरी ऑफिसर रूमी गेट के पास निरीक्षण किया। जोन 8 में जोनल सेनेटरी ऑफिसर, अभियंत्रण विभाग की टीम ने निरीक्षण किया।

जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2026-08-04 at 11.45.37 AM (1)

जोन 1 में जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह व जोनल सेनेटरी ऑफिसर कुलदीपक विधानसभा व अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जोन 6 में जोनल सेनेटरी ऑफिसर राजेश ने निरीक्षण किया। जोन 7 में जोनल अधिकारी विकास सिंह ने निरीक्षण किया। अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने विधानसभा व आसपास के क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर लगे कर्मचारी सुरक्षा किट और रेन कोट में ड्यूटी करते हुए नजर आये।

जोन 2 में जोनल अधिकारी मनोज यादव निरीक्षण करते हुए नजर आये। वहीं जोन 6 में जोनल अधिकारी अमरजीत यादव निरीक्षण करने पिंकी सिटी पहुंचे थे। इस दौरान पम्पिंग सेट पर तैनात कर्मचारी प्लास्टिक का बोरा पहनकर खुद को बारिश से बचाते हुए नजर आया। वहीं  इस तस्वीर को लेकर जोनल अधिकारी अमरजीत यादव ने सफाई देते हुए कहा है कि जनरेटर में रेन कोट फंसने के डर से कर्मचारी ने ऊपर का हिस्सा नहीं पहना हुआ है,जबकि नीचे की पैंट पहने नजर आ रहा है।   

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

ताइवान ने चीन के नए 'एथनिक यूनिटी' कानून का किया विरोध

ताइपे। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से चीन के तथाकथित ‘एथनिक यूनिटी’ (जातीय एकता) कानून का विरोध...
अंतर्राष्ट्रीय 
ताइवान ने चीन के नए 'एथनिक यूनिटी' कानून का किया विरोध

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

वीरांगना अवंतीबाई चिकित्सालय में कंगारू मदर केयर की शुरुआत

लखनऊ। वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में इमीडिएट कंगारू मदर केयर का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप...
उत्तर प्रदेश 
वीरांगना अवंतीबाई चिकित्सालय में कंगारू मदर केयर की शुरुआत

प्लास्टिक का बोरा पहनकर ड्यूटी करते नजर आया कर्मचारी

  -जोनल अधिकारी बोले इंजन चलाते रेन कोट फंसने का रहता है डर   -बिना गम बूट,छाता और अन्य उपकरणों के
राज्य  उत्तर प्रदेश 