मौसम 4 अगस्त: आज 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली। मौसम 4 अगस्त 2026: देश में उमस और गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। वहीं, बारिश का सबसे अधिक प्रहार उत्तर भारत और पूर्वी भारत में देखने को मिलेगा। बिहार और यूपी के कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों के लिए भी खास अलर्ट जारी किया गया है।
इस बीच पश्चिम भारत गुजरात और महाराष्ट्र में एक बार फिर से भारी बारिश के चलते मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु में जोरदार बारिश की चेतावनी है। निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर जम्मू डिवीज़न और उसके आस-पास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस बना हुआ है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं कल देश के बाकी राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश की स्थिति बताने जा रहे हैं...
देश के 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 4 अगस्त को देश के 17 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल,जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज आंधी लोगों की टेंशन बढ़ाने वाली है। किसानों और मछुआरों को भी सावधान रहने के लिए कहा गया है।
दिल्ली NCR
दिल्ली(4 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 4 अगस्त को मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में 4 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश (4 अगस्त-बारिश-तेज हवा का अलर्ट): सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हरदोई, संभल, शाहजहांपुर, बहराइच, आजमगढ़, गोंडा, बलिया, अंबेदकरनगर, जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, अंबेदकर नगर, खेरी, प्रतापगढ़, सीतापुर, बुलंदशहर और ज्योतिबाफुले नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कल 4 अगस्त को लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
बिहार
बिहार(4 अगस्त-बारिश-आंधी का अलर्ट): पश्चिम चंपारण, वैशाली, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, लखीसराय, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा, सुपौल और मधुबनी में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं कल यानी 4 अगस्त को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
झारखंड
झारखंड(4 अगस्त-भारी बारिश-तेज हवा की चेतावनी): पलामू, रांची, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, गढ़वा, देवघर, लातेहार, सरायकेला, रामगढ़, गोड्डा, जामताड़ा और में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। वहीं, कल यानी 4 अगस्त को रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड(4 अगस्त-मूसलाधार बारिश का अलर्ट): नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत और ऋषिकेश में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, देहरादून में 4 अगस्त को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
हिमाचल
हिमाचल(4 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की संभावना): चंबा, कांगड़ा, ऊना, शिमला, कुल्लू, बिलासपुर, कांगड़ा और किन्नौर में हल्की बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं, मनाली में कल यानी 4 अगस्त को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर(4 अगस्त-तेज बारिश और आंधी का अलर्ट): कठुआ, उधमपुर, जम्मू, राजौरी, अनंतनाग,सांबा, पुंछ, रामबन, बड़गाम, कुलगाम और गांदरबल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में 4 अगस्त को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पंजाब
पंजाब (4 अगस्त-भारी बारिश की चेतावनी): होशियारपुर, पठानकोट, रूप नगर, सास नगर, नवा शहर, भटिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
राजस्थान
राजस्थान (4 अगस्त-बारिश की कोई चेतावनी नहीं): जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, बूंदी, झालावाड़, बांसवाड़ा, उदयपुर, जैसलमेर, अनूपगढ़, अलवर, करौली, जोधपुर में उमस वाली गर्मी के चेतावनी जारी की गई है। वहीं, जयपुर में 4 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (4 अगस्त- बारिश-सतही हवा की चेतावनी): सतना, गुना, उज्जैन, खरगोन, मुरैना, इंदौर, छतरपुर, बालाघाट,विदिशा, देवास, मांडला, खंडवा और छिंदवाड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल में कल यानी 4 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
