कैसे बनाएं सूजी आलू का स्टिक्स?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सूजी आलू क्रंची फिंगर्स  :अगर आपको शाम की चाय के साथ कुछ क्रंची स्नैक्स खाने का मन कर रहा है तो आप सूजी और आलू की यह शानदार रेसिपी बना सकते हैं। यह स्टिक रेसिपी आसानी से बन जाती हैं। आप इसका इस्तेमाल आराम से एक महीने तक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह स्टिक रेसिपी

सूजी आलू का स्टिक्स बनाने के लिए सामग्री
सूजी स्टिक्स: सूजी 1 कप, पानी 1 कप, तेल 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, उबला हुआ आलू 2 छोटे टुकड़े
कोटिंग: कॉर्नफ्लेक्स, ब्रेड क्रम्ब्स थोड़ी मात्रा में, कॉर्नफ्लोर 1 बड़ा चम्मच, मैदा 1 बड़ा चम्मच, पानी - थोड़ी मात्रा में, नमक थोड़ा सा, तेल तलने के लिए

सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट ये खबर भी पढ़े : सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट

कैसे बनाएं सूजी आलू का स्टिक्स?
पहला स्टेप: सूजी आलू का स्टिक्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में एक कप पानी और एक चम्मच तेल डालें। जब पानी हल्का गरम हो जाए तब गैस बंद कर दें। जब पानी हल्का ठंडा हो तब इसमें थोड़ा थोड़ा सूजी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। सूजी को अच्छी तरह चलाएं, दो मिनट के अंदर अच्छा सा डो बनकर तैयार हो जाएगा।

दूसरा स्टेप: जब सूजी का डो बन जाए तब उसमें आलू को ग्रेट कर के डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं और एक बार फिर से गूंथ लें। अब आटे को एक बटर पेपर पर रखें और बेलन से बेलें। बेलने के बाद उसे स्टिक की तरह काटें। आप अपने पसंद का शेप भी दे सकते हैं। सभी स्टिक्स को एक प्लेट में निकालें।

तीसरा स्टेप: अब, कॉर्न फ्लेक्स को लें और उसका चूरा बना दें। कॉर्न फ्लेक्स के चूरे में थोड़ा सा ब्रेड क्रम्ब्स मिला दें। उसके बाद दूसरे बाउल में एक चम्मच मैदे में एक चम्मच कॉर्न फ्लोर और नमक मिलाएं। इसका घोल बना लें, इस बात का ध्यान रखें कि यह न ज़्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज़्यादा गाढ़ा।

चौथा स्टेप: अब एक एक कर के सभी स्टिक्स को घोल में डीप करें और फिर उसे कॉर्न फ्लेक्स क चूरे से कोट करें। जब सभी कोटिंग हो जाए तब इसे तेल में डीप फ्राई करें।

पांचवां स्टेप: इन सभी स्टिक्स को आप जीप लॉक में रखकर फ्रीज़र में रख सकते हैं। फ्रीजर में रखने से आप एक महीने तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

ईरान होर्मुज के साथ न्यूक्लियर डील के भी ट्रंप ने दिए संकेत

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह लोगों की जान नहीं लेना...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान होर्मुज के साथ न्यूक्लियर डील के भी ट्रंप ने दिए संकेत

जालसाज हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति अटैच

देहरादून :हेमंत ईश्वर शर्मा ने बीटीसी फंड डॉट आईएस नाम की आईएसलैंड में पंजीकृत वेबसाइट के माध्यम से लोगों से...
उत्तराखंड 
जालसाज हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति अटैच

न प्रदर्शन में शामिल अपराधियों को बख्शेंगे':सुप्रीम कोर्ट 

नई दिल्ली: NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में हुए प्रदर्शनों के दौरान...
शिक्षा-रोजगार 
न प्रदर्शन में शामिल अपराधियों को बख्शेंगे':सुप्रीम कोर्ट 

सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ नए स्तर पर शांति वार्ता शुरू करने की घोषणा के...
कारोबार 
सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना का छलका दर्द

रश्मिका मंदाना:रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपनी हिप इंजरी के बाद फैंस को हेल्थ अपडेट दी है, जिसकी वजह से इस...
मनोरंजन 
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना का छलका दर्द

उत्तर प्रदेश

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य एवं बीमारियों से दूर रखने के उद्देश्य से अटल पार्क का निर्माण जिला...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध