सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सेंसेक्स : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ नए स्तर पर शांति वार्ता शुरू करने की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदें और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का घरेलू शेयर बाजार पर सकारात्मक असर देखने को मिला। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 544.39 अंकों (0.70%) की बढ़त के साथ 78,639.03 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 390.70 अंकों (1.60 प्रतिशत) की बंपर बढ़त के साथ 24,774.30 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज सेंसेक्स 789 और निफ्टी 189 अंकों की जोरदार बढ़त लेकर खुले थे।

इंडिगो के शेयर में छप्परफाड़ तेजी
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 44 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 6 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, सन फार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ये खबर भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

टीसीएस, इन्फोसिस के शेयरों में भी तेज उछाल
सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज टीसीएस 3.57 प्रतिशत, इन्फोसिस 3.54 प्रतिशत, एटरनल 2.53 प्रतिशत, आईटीसी 1.90 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.83 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.75 प्रतिशत, एलएंडटी 1.56 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.16 प्रतिशत, ट्रेंट 1.01 प्रतिशत, एसबीआई 0.93 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.91 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.77 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.62 प्रतिशत, टाइटन 0.51 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.42 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.38 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.24 प्रतिशत, बीईएल 0.14 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.13 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर
वहीं दूसरी ओर, आज भारती एयरटेल के शेयर 1.02 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.95 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.37 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.32 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.15 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.11 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.10 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.07 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जानिए सफेद हल्दी  को अपने घर के गमलों में कैसे उगाए ?

हल्दी की खेती: क्या आप घर पर सफेद हल्दी उगाने और इससे अच्छी कमाई करने का तरीका ढूंढ रहे हैं?...
खेती-बाड़ी 
जानिए सफेद हल्दी  को अपने घर के गमलों में कैसे उगाए ?

मानवता की मिसाल: ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से बची अधिवक्ता की जान

अम्बेडकर नगर। जिला मुख्यालय पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के दो  आरक्षियों की तत्परता से एक अधिवक्ता की जान बची है।...
उत्तर प्रदेश 
मानवता की मिसाल: ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से बची अधिवक्ता की जान

ईरान होर्मुज के साथ न्यूक्लियर डील के भी ट्रंप ने दिए संकेत

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह लोगों की जान नहीं लेना...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान होर्मुज के साथ न्यूक्लियर डील के भी ट्रंप ने दिए संकेत

जालसाज हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति अटैच

देहरादून :हेमंत ईश्वर शर्मा ने बीटीसी फंड डॉट आईएस नाम की आईएसलैंड में पंजीकृत वेबसाइट के माध्यम से लोगों से...
उत्तराखंड 
जालसाज हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति अटैच

न प्रदर्शन में शामिल अपराधियों को बख्शेंगे':सुप्रीम कोर्ट 

नई दिल्ली: NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में हुए प्रदर्शनों के दौरान...
शिक्षा-रोजगार 
न प्रदर्शन में शामिल अपराधियों को बख्शेंगे':सुप्रीम कोर्ट 

उत्तर प्रदेश

मानवता की मिसाल: ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से बची अधिवक्ता की जान

अम्बेडकर नगर। जिला मुख्यालय पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के दो  आरक्षियों की तत्परता से एक अधिवक्ता की जान बची है।...
उत्तर प्रदेश 
मानवता की मिसाल: ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से बची अधिवक्ता की जान

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....