ईरान होर्मुज के साथ न्यूक्लियर डील के भी ट्रंप ने दिए संकेत

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह लोगों की जान नहीं लेना चाहते हैं और इसलिए सहयोगी देशों के कहने पर वह एक बार फिर ईरान के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि हम हमला करने के लिए तैयार थे और इस बार का हमला दूसरे विश्वयुद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला होता, लेकिन ईरान ने ऐसा नहीं करने को कहा। उन्होंने आगे कहा कि सऊदी अरब, UAE, कतर और ईरान ने ऐसा करने को कहा है। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट पर एक डील होने के साथ ही न्यूक्लियर मामले पर भी डील होने के संकेत दिए हैं।।" 

'मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता'
ईरान पर हमले रोकने के अपने फैसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता क्योंकि लोगों की मौत होती है। हम ऐसा नहीं चाहते। मैंने सऊदी अरब के राजा और क्राउन प्रिंस से पूछा। मैंने कहा, क्या आप चाहेंगे कि हम ऐसा करें या नहीं? उन्होंने कहा, हम एक डील (समझौता) को ज़्यादा पसंद करेंगे। क्योंकि आपको नहीं पता कि ये हमले कहां तक जा सकते हैं। मेरा मतलब है, यह एक बड़ी मुसीबत होगी। बहुत सी बुरी चीजें हो सकती हैं।"

पाकिस्तान के सिंध में मालगाड़ी के 17 डिब्बे उतरे पटरी से , 24 घंटे तक रेल यातायात ठप ये खबर भी पढ़े : पाकिस्तान के सिंध में मालगाड़ी के 17 डिब्बे उतरे पटरी से , 24 घंटे तक रेल यातायात ठप

'दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ा हमला होता'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "यह एक बहुत बड़ा हमला होने वाला था। यह हमला दूसरे विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला होता, लेकिन उन्होंने (ईरान ने) हमसे ऐसा न करने को कहा। उन्होंने कहा, प्लीज़ ऐसा मत कीजिए। उनके पड़ोसियों ने भी यही कहा।" उन्होंने आगे कहा, "सऊदी अरब, UAE, कतर और ईरान ने ऐसा करने को कहा है। हम पूरी तरह तैयार थे, यह एक बहुत बड़ा हमला होता। लेकिन जब सहयोगी देश इसे टालने के लिए कहते हैं, तो आपको सोचना पड़ता है, चलिए देखते हैं। और उनके ऐसा कहने की वजह यह है कि उन्हें लगता है कि कोई डील हो सकती है। होर्मुज़ पर एक डील हो सकती है, और फिर न्यूक्लियर मामले पर भी डील होगी।" 

'ईरान ने कहा हम डील करना चाहते हैं'
ट्रंप ने कहा, "मैं इसे ईरान का डी-न्यूक्लियराइज़ेशन (परमाणु हथियार खत्म करना) कहता हूं। हम इसे रोके हुए हैं। हम जब चाहें ऐसा कर सकते हैं। ईरान ने भी हमसे अपील की थी। उन्होंने कहा, हम डील करना चाहते हैं। अब, मुझे नहीं पता कि वे क्या कहते हैं क्योंकि कई बार वे मुझसे कुछ कहते हैं और फिर बाहर जाकर कहते हैं कि उन्हें नहीं पता कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। ज़ाहिर है, वे नहीं चाहते कि उन पर हमला हो। उन्हें हमले की गंभीरता का अंदाज़ा था क्योंकि वे इसे बनते हुए देख रहे थे।"

'सऊदी अरब भी नहीं चाहता हमला हो'
ट्रंप ने आगे कहा, "अब हम जो कर रहे हैं, वह बातचीत के ज़रिए उनसे बात करना है। यह कल (सोमवार) दोपहर शुरू होगी, मैं ऐसा करना पसंद करूंगा। इससे बहुत सारी जानें बचेंगी। बहुत सारी गैर-ज़रूरी ताकत का इस्तेमाल बचेगा। इसे दोबारा बनाने में बहुत-बहुत साल लग जाते हैं। सच कहूं तो, सऊदी अरब भी नहीं चाहता था कि ऐसा (हमला) हो।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जानिए सफेद हल्दी  को अपने घर के गमलों में कैसे उगाए ?

हल्दी की खेती: क्या आप घर पर सफेद हल्दी उगाने और इससे अच्छी कमाई करने का तरीका ढूंढ रहे हैं?...
खेती-बाड़ी 
जानिए सफेद हल्दी  को अपने घर के गमलों में कैसे उगाए ?

मानवता की मिसाल: ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से बची अधिवक्ता की जान

अम्बेडकर नगर। जिला मुख्यालय पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के दो  आरक्षियों की तत्परता से एक अधिवक्ता की जान बची है।...
उत्तर प्रदेश 
मानवता की मिसाल: ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से बची अधिवक्ता की जान

ईरान होर्मुज के साथ न्यूक्लियर डील के भी ट्रंप ने दिए संकेत

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह लोगों की जान नहीं लेना...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान होर्मुज के साथ न्यूक्लियर डील के भी ट्रंप ने दिए संकेत

जालसाज हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति अटैच

देहरादून :हेमंत ईश्वर शर्मा ने बीटीसी फंड डॉट आईएस नाम की आईएसलैंड में पंजीकृत वेबसाइट के माध्यम से लोगों से...
उत्तराखंड 
जालसाज हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति अटैच

न प्रदर्शन में शामिल अपराधियों को बख्शेंगे':सुप्रीम कोर्ट 

नई दिल्ली: NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में हुए प्रदर्शनों के दौरान...
शिक्षा-रोजगार 
न प्रदर्शन में शामिल अपराधियों को बख्शेंगे':सुप्रीम कोर्ट 

उत्तर प्रदेश

मानवता की मिसाल: ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से बची अधिवक्ता की जान

अम्बेडकर नगर। जिला मुख्यालय पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के दो  आरक्षियों की तत्परता से एक अधिवक्ता की जान बची है।...
उत्तर प्रदेश 
मानवता की मिसाल: ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से बची अधिवक्ता की जान

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....