शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण घरेलू बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल लगातार कमजोर होती चली गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.78 प्रतिशत और निफ्टी 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से ट्रेंट लिमिटेड, ओएनजीसी, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और सिप्ला के शेयर 2.30 प्रतिशत से लेकर 1.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

मप्र: भारत टेक्स-2026 में निवेशकों से संवाद करेंगे सीएम,  टेक्सटाइल निवेश को देंगे नई रफ्तार ये खबर भी पढ़े : मप्र: भारत टेक्स-2026 में निवेशकों से संवाद करेंगे सीएम, टेक्सटाइल निवेश को देंगे नई रफ्तार

दूसरी ओर, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा, इंटरग्लोब एवियशन और मारुति सुजुकी के शेयर 5.34 प्रतिशत से लेकर 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,742 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,457 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,285 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।

दूसरी ओर 12 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज बिना किसी उतार-चढ़ाव के 78,151.45 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से यह सूचकांक गिरता चला गया।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण सेंसेक्स गिर कर 77,444.79 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की चाल में थोड़ा सुधार भी हुआ।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 605.93 अंक की कमजोरी के साथ 77,545.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 144.25 अंक लुढ़क कर 24,190.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इस सूचकांक की कमजोरी बढ़ने लगी।

लगातार हो रही बिक्री के कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक गिर कर 24,149.90 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इसकी चाल में सुधार होने लगा।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 145.70 अंक टूट कर 24,188.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 964.58 अंक यानी 1.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,151.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 261.55 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,334.30 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की 65 लाख लीटर डीजल बचाकर 81 करोड़ की बचत

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय...
छत्तीसगढ़ 
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की 65 लाख लीटर डीजल बचाकर 81 करोड़ की बचत

पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा कनाडा से मध्यस्थता की कोशिशों के बीच भारत ने स्पष्ट किया है कि 1960 की सिंधु...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को मिली राहत

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को मुरैना, भिंड, दमोह और कटनी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को मिली राहत

नेपाल में शवगृह शुल्क पर भी लगा 3% टैक्स, सरकार के फैसले पर उठे सवाल

काठमांडू। नेपाल सरकार की नए टैक्स नीति तहत अब मृत्यु के बाद भी टैक्स देना पड़ेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में शवगृह शुल्क पर भी लगा 3% टैक्स, सरकार के फैसले पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

प्रयागराज। पारंपरिक कुम्हारी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड लगातार कार्य...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव