मप्र: भारत टेक्स-2026 में निवेशकों से संवाद करेंगे सीएम, टेक्सटाइल निवेश को देंगे नई रफ्तार

रोजगार, निर्यात और तकनीकी सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • भारत टेक्स-2026 में निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
  • टेक्सटाइल, गारमेंट और फुटवियर क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने पर रहेगा फोकस।
  • निवेशक बैठकों, राउंड टेबल चर्चा और एमओयू के जरिए औद्योगिक सहयोग बढ़ाने की पहल।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (14 से 17 जुलाई) से नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित चार दिवसीय भारत टैक्स-2026 में देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक ब्रांडों से संवाद कर मध्य प्रदेश में निवेश के नए अवसरों को गति देंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत टैक्स-2026 में एकल उद्योग बैठकों, राउंड टेबल चर्चा, समझौता ज्ञापनों और निवेशक संवाद के माध्यम से राज्य में टेक्सटाइल, गारमेंट एवं फुटवियर क्षेत्र में नया निवेश आकर्षित करने की पहल की जाएगी।

भारत टेक्ट-2026 में मध्य प्रदेश का विशेष पेवेलियन राज्य की उद्योग हितैषी नीतियों, आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना, कौशल विकास, पीएम मित्र पार्क तथा टेक्सटाइल क्षेत्र की संपूर्ण औद्योगिक श्रृंखला को वैश्विक उद्योग जगत के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की देश-विदेश की प्रमुख टेक्सटाइल एवं गारमेंट कंपनियों के साथ प्रस्तावित एकल बैठकों में नए निवेश, उत्पादन क्षमता विस्तार, निर्यात वृद्धि, रोजगार सृजन तथा तकनीकी सहयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। इस अवसर पर केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, निवेश संवर्धन, कौशल विकास, निर्यात प्रोत्साहन और औद्योगिक सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

मप्र के रतलाम में केंद्रीय मंत्री गडकरी की सुरक्षा में चूक, एक्सप्रेसवे पर गुजरते काफिले के सामने आए तीन युवक ये खबर भी पढ़े : मप्र के रतलाम में केंद्रीय मंत्री गडकरी की सुरक्षा में चूक, एक्सप्रेसवे पर गुजरते काफिले के सामने आए तीन युवक

साथ ही अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा जनवरी 2027 में मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भागीदारी और निवेश के प्रति अपनी रुचि भी व्यक्त किए जाने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि भारत टेक्स-2026 में विशेष राउंड टेबल बैठक भी मध्य प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण रहेगी, जिसमें टेक्सटाइल एवं गारमेंट उद्योग से जुड़े 100 से अधिक उद्योगपति, निवेशक और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

बैठक में निर्यात संवर्धन, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता, सतत विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, कौशल विकास और निवेश से जुड़े विषयों पर उद्योग जगत के सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।

इन सुझावों के आधार पर राज्य में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार और निवेश को नई गति देने की दिशा में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों के समक्ष मध्य प्रदेश की उन विशेषताओं को भी रेखांकित करेंगे, जिसने राज्य को देश के अग्रणी टेक्सटाइल निवेश गंतव्यों में शामिल किया है।

राज्य में कपास उत्पादन से लेकर स्पिनिंग, वीविंग, निटिंग, डाइंग, फिनिशिंग और गारमेंट निर्माण तक संपूर्ण टेक्सटाइल वैल्यू चेन उपलब्ध है। देश के सबसे बड़े ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादक राज्य के रूप में मध्यप्रदेश की पहचान,

'फार्म टू फैशन' की अवधारणा पर विकसित हो रहा टेक्सटाइल इको सिस्टम तथा धार जिले में लगभग 2,158 एकड़ में विकसित हो रहा पीएम मित्र पार्क वैश्विक निवेशकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

टेक्सटाइल, गारमेंट एवं फुटवियर क्षेत्र के लिए उपलब्ध पूंजी निवेश प्रोत्साहन, ब्याज अनुदान, विद्युत शुल्क प्रतिपूर्ति, भूमि संबंधी रियायतों और अन्य औद्योगिक सुविधाओं की जानकारी भी निवेशकों को दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि भारत टेक्स-2026 के माध्यम से मध्यप्रदेश का प्रयास टेक्सटाइल क्षेत्र में नए निवेश, अधिक रोजगार, निर्यात विस्तार और दीर्घकालीन औद्योगिक साझेदारियों को बढ़ावा देना है।

इसी उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को जनवरी-2027 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सहभागी बनने का आमंत्रण देंगे और मध्य प्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान करेंगे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय बीबीए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

बिलासपुर में बड़ा हादसा: अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, चार युवक गंभीर घायल

ढेंका के पास निर्माणाधीन अरपा नदी पुल पर हुआ हादसा। कार कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही थी। अधूरे...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर में बड़ा हादसा: अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, चार युवक गंभीर घायल

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज़...

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डेक में कमजोरी दर्ज की गई। डाउ जॉन्स...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज़...

नेपाल में बारिश का कहर, दुनिया की सबसे बड़ी शालिग्राम शिला जलमग्न, श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद

लगातार बारिश से काली गण्डकी और सेती नदी का जलस्तर बढ़ा। दुनिया की सबसे बड़ी शालिग्राम शिला बाढ़ के पानी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बारिश का कहर, दुनिया की सबसे बड़ी शालिग्राम शिला जलमग्न, श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद

पश्चिम बंगाल: कई जिलों में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में बादल और बारिश की संभावना। कोलकाता समेत कई जिलों में दोपहर बाद गरज के...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल: कई जिलों में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय बीबीए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

औरैया: होटल में हंगामा और मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

नारायनपुर पुलिस चौकी के बाहर आध्या होटल के पास हुई घटना। देर रात विवाद के बाद मारपीट में बदला मामला।...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: होटल में हंगामा और मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

औरैया में पेड़ से लटका मिला रिटायर्ड दरोगा का शव , जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर जागू में सोमवार रात एक सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में पेड़ से लटका मिला रिटायर्ड दरोगा का शव , जांच में जुटी पुलिस

औरैया में 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सेऊपुर में सोमवार देर रात एक 15 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम