लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव
पुलिस पहुंची तो हर्ष कमरे में मृत अवस्था में पड़ा मिला
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र हर्ष सिंह का शव उसके कमरे में खून से लथपथ मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने कथित तौर पर रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।
सूचना मिलते ही महानगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलने पर हर्ष सिंह मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटनास्थल से एक रिवॉल्वर भी बरामद हुई। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने फिलहाल किसी प्रकार की आशंका व्यक्त नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के कारणों की अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
