ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज़...

पश्चिम एशिया तनाव और तेल कीमतों में बढ़ोतरी से निवेशकों में चिंता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
  • डाउ जॉन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डेक में कमजोरी दर्ज की गई।
  • डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे।

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोप के बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार आज गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा।

पश्चिम एशिया तनाव का असर, ग्लोबल मार्केट में कमजोरी; एशियाई शेयर बाजार दबाव में ये खबर भी पढ़े : पश्चिम एशिया तनाव का असर, ग्लोबल मार्केट में कमजोरी; एशियाई शेयर बाजार दबाव में

डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 138.31 अंक यानी 0.26 प्रतिशत टूट कर 52,498.70 अंक के स्तर पर आ गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.79 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,515.34 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा नैस्डेक 404.43 अंक यानी 1.55 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 25,873.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 145.97 अंक यानी 0.28 प्रतिशत फिसल कर 52,352.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 10,498.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.15 प्रतिशत उछल कर 8,351.50 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की छलांग लगा कर 25,114.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज गिरावट का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बना हुआ है।

एशियाई बाजार में इकलौता जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,071.22 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 121.50 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,096.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 121.72 अंक यानी 0.51 प्रतिशत फिसल कर 24,092 अंक के स्तर तक आ गया है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,509.68 अंक यानी 3.33 प्रतिशत लुढ़क कर 43,870.84 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स में भी आज जबरदस्त कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 139.97 अंक यानी 2.06 प्रतिशत टूट कर 6,666.96 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.71 प्रतिशत गिर कर 1,616.40 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,887.92 अंक के स्तर पर, निक्केई इंडेक्स 312.73 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 66,930 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.18 प्रतिशत लुढ़क कर 5,460.42 अंक के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

नेपाल में मीडिया संस्थानों के बाहर संदिग्ध वाहनों पर सियासी बवाल, आरएसपी ने जताई चिंता

मीडिया संस्थानों के बाहर अज्ञात वाहनों की पार्किंग को लेकर विवाद। आरएसपी ने इसे प्रेस स्वतंत्रता के खिलाफ बताया। पार्टी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में मीडिया संस्थानों के बाहर संदिग्ध वाहनों पर सियासी बवाल, आरएसपी ने जताई चिंता

बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

प्लेस ऑफ सेफ्टी से चार बालक सुरक्षा कर्मी की हत्या के बाद फरार हुए। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

राजस्थान में थमा मानसून, बढ़ी गर्मी और उमस; 16 जुलाई से फिर बारिश के आसार

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं हुई। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी...
राजस्थान 
राजस्थान में थमा मानसून, बढ़ी गर्मी और उमस; 16 जुलाई से फिर बारिश के आसार

लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवती की हत्या की सूचना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवती की हत्या की सूचना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चंदा चढ़ावा को जनता एवं श्रीराम भक्तों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी

लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय बीबीए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव