बिलासपुर में बड़ा हादसा: अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, चार युवक गंभीर घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • ढेंका के पास निर्माणाधीन अरपा नदी पुल पर हुआ हादसा।
  • कार कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही थी।
  • अधूरे रास्ते और अंधेरे के कारण चालक रास्ता नहीं समझ पाया।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-उरगा नव निर्माणाधीन सड़क पर बीती देर रात ढेंका के पास निर्माणाधीन पुल से एक कार करीब 30 फीट नीचे जा गिरी।

अरपा नदी पर बन रहे भारतमाला हाईवे के अधूरे पुल से एक तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार हवा में उछलकर करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, सीजी 13 एएस 9262 नंबर की कार में सभी युवक कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रहे थे। रात के समय कार काफी तेज रफ्तार में थी।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक, छह ग्रामीणों के कच्चे मकानाें काे किया क्षतिग्रस्त ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक, छह ग्रामीणों के कच्चे मकानाें काे किया क्षतिग्रस्त

पुल का निर्माण कार्य अभी अधूरा है और मुख्य सड़क इससे आगे नहीं जुड़ी है। अंधेरा होने और रास्ते की सही जानकारी न होने के कारण, चालक अधूरे रास्ते को भांप नहीं पाया।

कार वहां बने सुरक्षा अवरोधों (स्टॉपर्स) और मिट्टी के ढेर को पार करते हुए सीधे पुल के छोर से हवा में उछली और 30 फीट नीचे नदी के सूखे हिस्से में जा गिरी।

हादसे की तेज आवाज सुनकर पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। तोरवा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में बुरी तरह फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला।

घायलों को तत्काल डायल 112 और एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में चारों युवकों को सिर, हाथ-पैर और अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिस वजह से वे अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस कार के नंबर के जरिए उनके परिजनों से संपर्क साधने और उनकी आधिकारिक पहचान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

नेपाल में मीडिया संस्थानों के बाहर संदिग्ध वाहनों पर सियासी बवाल, आरएसपी ने जताई चिंता

मीडिया संस्थानों के बाहर अज्ञात वाहनों की पार्किंग को लेकर विवाद। आरएसपी ने इसे प्रेस स्वतंत्रता के खिलाफ बताया। पार्टी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में मीडिया संस्थानों के बाहर संदिग्ध वाहनों पर सियासी बवाल, आरएसपी ने जताई चिंता

बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

प्लेस ऑफ सेफ्टी से चार बालक सुरक्षा कर्मी की हत्या के बाद फरार हुए। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

राजस्थान में थमा मानसून, बढ़ी गर्मी और उमस; 16 जुलाई से फिर बारिश के आसार

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं हुई। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी...
राजस्थान 
राजस्थान में थमा मानसून, बढ़ी गर्मी और उमस; 16 जुलाई से फिर बारिश के आसार

लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवती की हत्या की सूचना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवती की हत्या की सूचना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चंदा चढ़ावा को जनता एवं श्रीराम भक्तों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी

लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय बीबीए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव