धमतरी: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई CGPSC एसआई भर्ती परीक्षा, 1599 अभ्यर्थी हुए शामिल

निर्धारित ड्रेस कोड और समय का सख्ती से पालन कराया गया।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • चार परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित।
  • 1785 में से 1599 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल।
  • फेस वेरिफिकेशन और दो स्तरीय सुरक्षा जांच के बाद मिला प्रवेश।

धमतरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती की प्रारंभिक चयन परीक्षा रविवार को जिले के चार परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई। अभ्यर्थियों को फेस वेरिफिकेशन और दो स्तरीय जांच के बाद ही परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया।

रविवार को सीजीपीएससी की सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती की प्रारंभिक चयन परीक्षा के लिए जिले में बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय.

शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, डा. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय नत्थूजी जगताप नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

छत्तीसगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। कुल 1785 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1599 ने परीक्षा दी, वहीं 186 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सीजीपीएससी के दिशा-निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य था।

गहरे रंग के कपड़े, फुल स्लीव शर्ट या टी-शर्ट एवं कार्गो पैंट पहनकर पहुंचे अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं जूते, मोटे सोल और ऊंची हिल वाले फुटवियर, घड़ी, पर्स, बेल्ट एवं इलेक्ट्रानिक सामान भी परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखवाए गए। सुबह 9:45 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में नए अभ्यर्थियों का प्रवेश नहीं दिया गया।

वहीं निर्धारित समय तक फेस वेरिफिकेशन की कतार में लगे सभी अभ्यर्थियों को केंद्र के भीतर ले जाकर पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर दो स्तर की जांच व्यवस्था लागू रही। पहले चरण में ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों ने प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का मिलान करते हुए फेस वेरिफिकेशन किया।

इसके बाद दूसरे चरण में स्थानीय पुलिस ने मेटल डिटेक्टर से सघन जांच कर अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया। सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया।

परीक्षा में छत्तीसगढ़ी जनउला छै महीना के रांधे भात, जब खाबे तब ताते तात सहित कथन-कारण एवं सुमेलित करने वाले प्रश्न,परीक्षा में भारत सरकार द्वारा नक्सलवाद से निपटने के लिए तैयार किए गए समाधान सिद्धांत के घटक, पेसा कानून, हल्बा शब्द की उत्पत्ति.

दक्षिण भारत का मैनचेस्टर, राष्ट्रीय जलमार्ग, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, नारियल की भूसी किस ऊतक से बनती है, छत्तीसगढ़ में पुलिस व्यवस्था किस अधिनियम के अंतर्गत स्थापित की गई, क्रिकेट पिच की लंबाई, आईटी अधिनियम के तहत डिजिटल सिग्नेचर कौन जारी करता है जैसे प्रश्न पूछे गए।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, 

मुखमेलपुर में गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों...
दिल्ली 
 नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, 

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खुला रहेगा, अमेरिकी सेंटकॉम का बड़ा बयान

सेंटकॉम ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग बताया। सभी देशों के जहाजों की निर्बाध आवाजाही जारी रहने की बात कही।...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खुला रहेगा, अमेरिकी सेंटकॉम का बड़ा बयान

धमतरी: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई CGPSC एसआई भर्ती परीक्षा, 1599 अभ्यर्थी हुए शामिल

चार परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित। 1785 में से 1599 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल। फेस वेरिफिकेशन और...
शिक्षा-रोजगार  छत्तीसगढ़ 
धमतरी: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई CGPSC एसआई भर्ती परीक्षा, 1599 अभ्यर्थी हुए शामिल

उत्तर प्रदेश

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप