पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप
अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज स्काउट मास्टर एवं स्काउट्स ने पौधे लगाकर धरती मां का श्रृंगार किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। एमएलसी डाक्टर मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण की सुरक्षा बहुत जरूरी है। क्योंकि इनके बिना जीवन संभव नहीं। इसलिए पौधे लगाने के साथ उनका बचाना भी बड़ी जिम्मेदारी है।

स्काउट मास्टर कुलदीप सक्सेना, सह स्काउट मास्टर राहुल, प्रधानाचार्य भारत सिंह, उप प्रधानाचार्य जवाहरलाल ने स्काउट्स से पेड़ पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। कहा यदि विधार्थियों ने पौधों की सुरक्षा शुरू कर दी तो पर्यावरण को बचाने में बड़ी सुविधा होगी। आलोक कुमार शर्मा, विजय, कैलाश चंद वार्ष्णेय, वीरेंद्र सिंह, एनसीसी कैप्टन डॉक्टर अरुण कुमार सिंह स्काउट मोर मुकुट वार्ष्णेय, विवेक तोमर, मयंक वार्ष्णेय, पराग वार्ष्णेय, अभिषेक शर्मा, सुधांशु रोहित, पुनीत, ईशान, मयंक, गौरव आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
लोकेंद्र वर्मा को पत्रकारिता क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव है और वह ‘तरुणमित्र’ के अलीगढ़ ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
