श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

Published By Lokendra Verma
On
Lokendra Verma Picture

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता ने बताया कि आज का वृक्षारोपण अभियान नोडल अधिकारी प्रोफेसर गुंजन अग्रवाल के नेतृत्व में दो चरणों में संपन्न हुआ है । संपूर्ण अभियान प्रातः 8 बजे प्रारंभ हुआ और दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ। नोडल अधिकारी प्रोफेसर गुंजन अग्रवाल ने बताया कि कुल 800 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर का निर्माण तथा विद्यार्थियों एवं समाज में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है । महाविद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में महाविद्यालय परिसर और अधिक हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बन सके।IMG-20260712-WA0006
वृक्षारोपण अभियान में मुख्य रूप से प्रो. कृष्णा अग्रवाल, प्रो.सीमा यादव, प्रो. वीना उपाध्याय, प्रो. शशिबाला त्रिवेदी, प्रो. रिचा बजाज, प्रो. अनिल कुमार वार्ष्णेय, प्रो. रणवीर सिंह, प्रो. फरीद खान, प्रो. एम आई खान, प्रो. तनु वार्ष्णेय, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. प्रतीक्षा रघुवंशी, डॉ. विवेक सेंगर सहित तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारीगण डॉ हरेंद्र गौड़ और डॉ अतुल अरोरा द्वारा उपलब्ध कराई गई ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Lokendra Verma Picture

लोकेंद्र वर्मा को पत्रकारिता क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव है और वह ‘तरुणमित्र’ के अलीगढ़ ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

नवीनतम

होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खुला रहेगा, अमेरिकी सेंटकॉम का बड़ा बयान

सेंटकॉम ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग बताया। सभी देशों के जहाजों की निर्बाध आवाजाही जारी रहने की बात कही।...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खुला रहेगा, अमेरिकी सेंटकॉम का बड़ा बयान

धमतरी: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई CGPSC एसआई भर्ती परीक्षा, 1599 अभ्यर्थी हुए शामिल

चार परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित। 1785 में से 1599 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल। फेस वेरिफिकेशन और...
शिक्षा-रोजगार  छत्तीसगढ़ 
धमतरी: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई CGPSC एसआई भर्ती परीक्षा, 1599 अभ्यर्थी हुए शामिल

सनसनीखेज मामला: पुरानी रंजिश के चलते 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया शव

13 वर्षीय कपिल कुमार की हत्या का मामला सुलझा। 40 घंटे के भीतर आरोपी हेमंत कुमार केंवट गिरफ्तार। आरोपी की...
छत्तीसगढ़ 
 सनसनीखेज मामला: पुरानी रंजिश के चलते 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया शव

कतर के फ़ादर अमीर के निधन पर भारत में 13 जुलाई को राष्ट्रीय शोक घोषित

13 जुलाई को पूरे भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक। राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सरकारी स्तर पर कोई...
राष्ट्रीय 
कतर के फ़ादर अमीर के निधन पर भारत में 13 जुलाई को राष्ट्रीय शोक घोषित

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

राजकीय महाविद्यालय सिराथू में 100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कौशाम्बी। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से रविवार को कौशाम्बी जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू में...
उत्तर प्रदेश 
राजकीय महाविद्यालय सिराथू में 100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कैंसर संस्थान में वृक्षारोपण अभियान  का शुभारंभ

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में "वृहद वृक्षारोपण अभियान" का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान में वृक्षारोपण अभियान  का शुभारंभ