सनसनीखेज मामला: पुरानी रंजिश के चलते 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया शव

हत्या में प्रयुक्त रापा और कपड़े भी जब्त।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • 13 वर्षीय कपिल कुमार की हत्या का मामला सुलझा।
  • 40 घंटे के भीतर आरोपी हेमंत कुमार केंवट गिरफ्तार।
  • आरोपी की निशानदेही पर खेत से शव बरामद।

सक्ती। सक्ती जिले के परसदा खुर्द गांव में 13 वर्षीय बालक की हत्या कर शव को खेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 40 घंटे के भीतर आज रव‍िवार को खुलासा कर दिया।

पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही 22 वर्षीय युवक हेमंत कुमार केंवट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप‍ित की निशानदेही पर खेत में दफन बालक का शव बरामद किया गया, वहीं हत्या में प्रयुक्त रापा और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, परसदा खुर्द निवासी सौखी कुमार केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 13 वर्षीय पुत्र कपिल कुमार केंवट 8 जुलाई को गांव के हेमंत कुमार केंवट के साथ घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

बलरामपुर: एनएच-343 निर्माण बना मुसीबत, दलदल बनी सर्विस लेन, राहगीरों का सफर हुआ मुश्किल ये खबर भी पढ़े : बलरामपुर: एनएच-343 निर्माण बना मुसीबत, दलदल बनी सर्विस लेन, राहगीरों का सफर हुआ मुश्किल

परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। संदेह के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्‍ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

शुरुआत में आरोपी लगातार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने पूरा अपराध स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में आरोप‍ित ने बताया कि, कुछ माह पहले हुए एक विवाद की जानकारी कपिल द्वारा अन्य लोगों को बता देने से वह उससे नाराज था और बदला लेने की योजना बना रहा था।

8 जुलाई की रात उसने चोरी का लोहा बेचकर पैसे कमाने का झांसा देकर कपिल को अपने साथ बोर घर ले गया। वहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया और कपड़े अलग स्थान पर फेंक दिए।

आरोप‍ित के मेमोरेंडम के आधार पर कार्यपालिक दंडाधिकारी, चिकित्सकीय दल एवं फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव का उत्खनन कराया गया। शव की पहचान कपिल कुमार केंवट के रूप में हुई।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रापा और अन्य साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोप‍ित हेमंत कुमार केंवट (22) को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खुला रहेगा, अमेरिकी सेंटकॉम का बड़ा बयान

सेंटकॉम ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग बताया। सभी देशों के जहाजों की निर्बाध आवाजाही जारी रहने की बात कही।...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खुला रहेगा, अमेरिकी सेंटकॉम का बड़ा बयान

धमतरी: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई CGPSC एसआई भर्ती परीक्षा, 1599 अभ्यर्थी हुए शामिल

चार परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित। 1785 में से 1599 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल। फेस वेरिफिकेशन और...
शिक्षा-रोजगार  छत्तीसगढ़ 
धमतरी: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई CGPSC एसआई भर्ती परीक्षा, 1599 अभ्यर्थी हुए शामिल

सनसनीखेज मामला: पुरानी रंजिश के चलते 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया शव

13 वर्षीय कपिल कुमार की हत्या का मामला सुलझा। 40 घंटे के भीतर आरोपी हेमंत कुमार केंवट गिरफ्तार। आरोपी की...
छत्तीसगढ़ 
 सनसनीखेज मामला: पुरानी रंजिश के चलते 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया शव

कतर के फ़ादर अमीर के निधन पर भारत में 13 जुलाई को राष्ट्रीय शोक घोषित

13 जुलाई को पूरे भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक। राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सरकारी स्तर पर कोई...
राष्ट्रीय 
कतर के फ़ादर अमीर के निधन पर भारत में 13 जुलाई को राष्ट्रीय शोक घोषित

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

राजकीय महाविद्यालय सिराथू में 100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कौशाम्बी। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से रविवार को कौशाम्बी जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू में...
उत्तर प्रदेश 
राजकीय महाविद्यालय सिराथू में 100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कैंसर संस्थान में वृक्षारोपण अभियान  का शुभारंभ

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में "वृहद वृक्षारोपण अभियान" का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान में वृक्षारोपण अभियान  का शुभारंभ