बलरामपुर: एनएच-343 निर्माण बना मुसीबत, दलदल बनी सर्विस लेन, राहगीरों का सफर हुआ मुश्किल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में एनएच-343 के निर्माण कार्य के बीच मानसून ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रामानुजगंज से बलरामपुर तक कई जगह सड़क कीचड़ में बदल गई है।

खासकर नवापारा पुलिया के पास वन-वे सर्विस लेन पर छोटे वाहन और बाइक चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। वाहन फंसने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और लोगों का सफर जोखिम भरा हो गया है।

बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-343 (एनएच-343) के निर्माण कार्य के चलते रामानुजगंज से बलरामपुर तक का सफर इन दिनों लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

रायपुर: ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में पकड़े गए 47 नशेड़ी वाहन चालक  ये खबर भी पढ़े : रायपुर: ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में पकड़े गए 47 नशेड़ी वाहन चालक

मानसून की बारिश के कारण निर्माणाधीन सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है। हालत यह है कि बाइक से यात्रा करना खतरे से खाली नहीं रह गया है, जबकि छोटे चारपहिया वाहन भी जगह-जगह फंस रहे हैं।

सबसे अधिक परेशानी आरागाही के नवापारा के पास निर्माणाधीन पुलिया क्षेत्र में देखने को मिल रही है। यहां पुलिया निर्माण के कारण वाहनों की आवाजाही वन-वे सर्विस लेन से कराई जा रही है।

लगातार बारिश से यह सर्विस रोड पूरी तरह दलदल जैसी हो गई है। कीचड़ इतना ज्यादा है कि वाहन फिसल रहे हैं और कई बार उनके पहिए मिट्टी में धंस जा रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों को निकालना पड़ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप, ऑटो एवं अन्य छोटे वाहन आए दिन इस रास्ते में फंस रहे हैं। एक वाहन के फंसते ही पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है।

कई बार लोगों को घंटों तक सड़क पर इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों, स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही है।

बाइक चालकों के लिए यह मार्ग सबसे ज्यादा जोखिम भरा साबित हो रहा है। कीचड़ और फिसलन के कारण संतुलन बिगड़ने का खतरा लगातार बना रहता है।

कई जगह सड़क पर गड्ढे पानी और मिट्टी से ढंक गए हैं, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच का निर्माण कार्य लंबे समय से जारी है, लेकिन बारिश शुरू होने के बाद काम की गति और धीमी पड़ गई है।

लोगों का कहना है कि जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक कम से कम सर्विस लेन को इस तरह व्यवस्थित किया जाए कि आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

बारिश के मौसम में सड़क की मौजूदा स्थिति लोगों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बन गई है। लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग से मांग की है कि नवापारा पुलिया के पास सर्विस रोड पर तत्काल मुरूम, गिट्टी या अन्य आवश्यक सामग्री डालकर रास्ते को चलने योग्य बनाया जाए, ताकि रोजाना लगने वाले जाम और दुर्घटना की आशंका से राहत मिल सके।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मिजोरम प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय बना देश का 21वां नामित रिपॉजिटरी, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल स्थित प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय को जैव विविधता अधिनियम...
राष्ट्रीय 
मिजोरम प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय बना देश का 21वां नामित रिपॉजिटरी, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगी मजबूती

शुरुआती कारोबार में उतार - चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में उतार - चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज, सोना और चांदी की घटी कीमत

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज, सोना और चांदी की घटी कीमत

भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी, पांच युवकों की मौत

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार देररात नेशनल हाइवे-30 पर हुए सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी, पांच युवकों की मौत

यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सेवराई में तैनात एक लेखपाल पर यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करने...
उत्तर प्रदेश 

बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

वाराणसी: तेज बारिश के बीच बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की मध्य रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार