रायपुर: ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में पकड़े गए 47 नशेड़ी वाहन चालक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है पुलिस कमिश्नर तथा प्रभारी पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) के निर्देश पर नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक कुल 3559 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ मोटर यान अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, 27 जून की रात्रि चलाए गए विशेष ड्रंक एंड ड्राइव अभियान में 47 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए।

शहर के तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका चौक, भांठागांव चौक, टाटीबंध चौक, कालीबाड़ी चौक, जय स्तंभ चौक, भनपुरी चौक तथा पंडरी थाना के सामने कुल 9 स्थानों पर सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) सीमा अहिरवार के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान पकड़े गए 47 वाहन चालकों में 29 कार, 4 मोटरसाइकिल, 1 ई-रिक्शा, 7 टाटा एस और 6 ट्रक चालक शामिल हैं। सभी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है तथा उन्हें नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि, यह अभियान किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, लोगों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार चलाया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि, शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि चालक और अन्य राहगीरों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है।

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

 

नारायणपुर: डायल-112 सेवा का औचक परीक्षण, अधिकारियों ने जांची रिस्पांस टाइम और तत्परता ये खबर भी पढ़े : नारायणपुर: डायल-112 सेवा का औचक परीक्षण, अधिकारियों ने जांची रिस्पांस टाइम और तत्परता

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

35 स्वास्थ्य शिविरों में 1,530 मरीजों का हुआ उपचार, 461 मरीज उच्च उपचार के लिए किए गए रेफर

अम्बेडकरनगर। जनपद में आयोजित विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। जिले...
उत्तर प्रदेश 
35 स्वास्थ्य शिविरों में 1,530 मरीजों का हुआ उपचार, 461 मरीज उच्च उपचार के लिए किए गए रेफर

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में समृद्धि हाइवे पर दो वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले स्थित समृद्धि हाइवे पर रविवार को सुबह दो वाहनों की टक्कर में एक परिवार के...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में समृद्धि हाइवे पर दो वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

35 स्वास्थ्य शिविरों में 1,530 मरीजों का हुआ उपचार, 461 मरीज उच्च उपचार के लिए किए गए रेफर

अम्बेडकरनगर। जनपद में आयोजित विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। जिले...
उत्तर प्रदेश 
35 स्वास्थ्य शिविरों में 1,530 मरीजों का हुआ उपचार, 461 मरीज उच्च उपचार के लिए किए गए रेफर

नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का जनपद मुख्यालय पर प्रथम आगमन सोमवार को     

    अंबेडकर नगर। सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा के नव नियुक्त क्षेत्रीय        
उत्तर प्रदेश 
नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का जनपद मुख्यालय पर प्रथम आगमन सोमवार को