सीएम योगी ने मंत्री सुनील शर्मा के पुत्र ऋषभ शर्मा व पुत्र वधु आदिति को दिया शुभाशीर्वाद
इंदिरापुरम में आयोजित सगाई समारोह में पहुंचे सीएम, राजनीतिक व सामाजिक जगत की कई हस्तियां रहीं मौजूद
लायक हुसैन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के पुत्र ऋषभ शर्मा एवं अदिति के सगाई समारोह में शामिल होकर नवयुगल को शुभाशीर्वाद दिया और उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने मंत्री सुनील शर्मा एवं उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें इस पारिवारिक अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राजनीतिक हस्तियां, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर समारोह स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से समारोह का महत्व और बढ़ गया तथा उपस्थित अतिथियों ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
