लोनी तहसील में धरनारत बैनामा लेखकों और अधिवक्ताओं को कांग्रेस का समर्थन

जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने सौंपा प्रदेश अध्यक्ष का पत्र, कहा— न्यायोचित मांगों के साथ कांग्रेस हर स्तर पर खड़ी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। लोनी तहसील परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे बैनामा लेखकों एवं अधिवक्ताओं को सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने समर्थन दिया। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी पहुंचे और आंदोलनकारियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र की प्रति बैनामा लेखक संघ के अध्यक्ष जेपी शर्मा को सौंपते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बैनामा लेखकों और अधिवक्ताओं की न्यायोचित मांगों के समर्थन में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा मेहनतकश और आमजन के सम्मान की पक्षधर रही है तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर आवाज उठाती रहेगी।

नोएडा में दो स्थानों पर मिले अज्ञात लोगों के शव, पहचान में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : नोएडा में दो स्थानों पर मिले अज्ञात लोगों के शव, पहचान में जुटी पुलिस

धरना स्थल पर जिला उपाध्यक्ष उमेश त्यागी, शहर अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र एडवोकेट, जिला महामंत्री महफूज खान, विनोद धामा, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, डॉ. जुल्फिकार त्यागी, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव भारद्वाज सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में बैनामा लेखक, अधिवक्ता एवं तहसील से जुड़े अन्य कर्मचारी भी धरना स्थल पर उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे आंदोलन को पार्टी का पूर्ण समर्थन जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, अफगानिस्तान में 36 नागरिकों की मौत, कई मकान तबाह

सीमा पार हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और गहराया
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, अफगानिस्तान में 36 नागरिकों की मौत, कई मकान तबाह

उत्तर प्रदेश