नाला निर्माण से जिला कारागार की बाउंड्री पर मडराया खतरा,नींव में भर रहा गंदा पानी

थरबरनगंज वार्ड में दो दिन से बंद पड़ा निर्माण कार्य, खुला नाला और फैला मलबा बना मुसीबत; पहले भी दीवार गिरने से तीन मजदूर हो चुके हैं घायल

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

तलहा हसन(विशेष संवाददाता)

लखीमपुर-खीरी,29 जून(तरुणमित्र)। नगर पालिका परिषद (नपाप) लखीमपुर द्वारा थरबरनगंज वार्ड में कराया जा रहा नाले का चौड़ीकरण कार्य अब सवालों के घेरे में आ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही के कारण जिला कारागार की बाउंड्री वाल की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। नाले का गंदा पानी लगातार कारागार की बाउंड्री की नींव में जमा हो रहा है, जिससे दीवार की मजबूती प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिला कारागार की बाउंड्री वाल थरबरनगंज वार्ड से होकर गुजरती है। नाले के चौड़ीकरण के लिए की गई गहरी खुदाई के बाद पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते गंदा पानी सीधे बाउंड्री वाल की नींव के पास भर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में दीवार को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है।

तरुणमित्र अखबार के विशेष संवाददाता जब मौके पर पहुंचे तो निर्माण कार्य पूरी तरह बंद मिला। निर्माण करा रहे ठेकेदार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। वार्डवासियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से काम बंद पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अधूरा छोड़ा गया गहरा नाला अब दुर्घटना को दावत दे रहा है। गली में निर्माण सामग्री और मलबा फैला हुआ है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। छोटे बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और अभिभावक हर समय किसी अनहोनी की आशंका में रहते हैं। क्षेत्रवासियों ने यह भी बताया कि नाले में जमा गंदा पानी और फैली गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। यदि जल्द ही सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

ये खबर भी पढ़े : निर्माण श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का मौका

गौरतलब है कि इसी नाला निर्माण के दौरान कुछ दिन पहले एक बड़ा हादसा हो चुका है। निर्माण कार्य के समय दीवार का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया था, जिसमें तीन मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए थे। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों को लेकर कोई ठोस व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। अब दोबारा जिला कारागार की बाउंड्री की नींव में पानी भरने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, जिला कारागार की बाउंड्री की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा अधूरे पड़े नाला निर्माण को जल्द पूरा कराया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को भिलाई और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

काठमांडू। नेपाल ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को शत प्रतिशत स्वामित्व देने से इनकार कर दिया है। स्टारलिंक दुनिया के सबसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

असम में घुसपैठ पर सख्ती, छह लोगों को भेजा गया वापस

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया पर फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए...
राष्ट्रीय 
असम में घुसपैठ पर सख्ती, छह लोगों को भेजा गया वापस

जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब नहीं चलेंगी गैरकानूनी गतिविधियां: दिलीप घोष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र गुटों के बीच बवाल पर तीखी प्रतिक्रिया...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब नहीं चलेंगी गैरकानूनी गतिविधियां: दिलीप घोष

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

उत्तर प्रदेश

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

सीएम योगी ने बताया सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 फरार

जवाबी फायरिंग में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 फरार