जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब नहीं चलेंगी गैरकानूनी गतिविधियां: दिलीप घोष

छात्र गुटों के बीच विवाद पर बोले दिलीप घोष- कैंपस में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र गुटों के बीच बवाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जादवपुर यूनिवर्सिटी में पहले देश विरोधी नारे लगाए जाते थे और गैर-कानूनी गतिविधियां हो रही थीं, लेकिन अब यह नहीं चलेगा।

मंत्री दिलीप घोष ने रविवार सुबह पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "जादवपुर विवाद के बारे में यह पहली बार नहीं है, जब ऐसा हो रहा है। वहां देश विरोधी नारे लगाए जाते थे और गैर-कानूनी गतिविधियां हो रही थीं। वहां ड्रग्स-गांजा सबका अड्डा बना हुआ था। इस बारे में पहले से ही सब जानते थे। वहां केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल का अपमान हुआ, उस पर कोई कुछ नहीं बोलता था। अब जादवपुर में यह नहीं चलेगा।"दिलीप घोष ने कहा कि पुलिस को वहां की कानून व्यवस्था देखनी चाहिए। प्रशासन को भी कैंपस के अंदर की स्थितियों को संभालना चाहिए।

टुलू मंडल मामले में टीएमसी नेता सहगल हुसैन को 7 दिन की पुलिस हिरासत ये खबर भी पढ़े : टुलू मंडल मामले में टीएमसी नेता सहगल हुसैन को 7 दिन की पुलिस हिरासत

इसी बीच, 'वंदे मातरम' विवाद पर मंत्री दिलीप घोष ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरा 'वंदे मातरम' नहीं गाया। ऐसा इसलिए कि उन्हें पूरा 'वंदे मातरम' याद ही नहीं है। अब विवाद को लेकर उन्हें भुगतना होगा।घोष ने कहा, "कांग्रेस ने आज तक 'वंदे मातरम' भी नहीं सीखा। 80 ​​साल हो गए हैं। पहले इसे सीखो फिर बात करो। आपकी कौन सुनेगा? आपने 60 साल तक देश पर राज किया, आपने देश को क्या दिया? आपने इसे गरीब बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को उस स्थिति से बाहर निकाला है और इसे आगे ले जा रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। कुछ लोगों को सड़कों पर उतारकर आप अव्यवस्था का निर्माण करेंगे तो वह संभव नहीं होगा।अन्नपूर्णा भंडार योजना पर टीएमसी विधायक कुणाल घोष की टिप्पणी को लेकर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "जो भी तय मानदंड को पूरा करेगा, उसे फायदा मिलेगा। टीएमसी ने पुरुषों को भी लक्ष्मी भंडार दे दिया था। इसकी अनुमति किसने दी थी। इसलिए चाहे अन्नपूर्णा भंडार स्कीम हो या आवास योजना, सभी के लिए सर्वे किए जा रहे हैं। आधार कार्ड, वोटर कार्ड और दूसरे दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। जैसे-जैसे सत्यापन पूरा होगा, सबको सुविधाएं दी जाएंगी।"

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

PM मोदी बोले- स्पेस स्टार्टअप्स का सरकार कभी हाथ नहीं छोड़ेगी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप से जुड़े युवा नेतृत्वकर्ताओं...
राष्ट्रीय 
PM मोदी बोले- स्पेस स्टार्टअप्स का सरकार कभी हाथ नहीं छोड़ेगी

गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

PM मोदी बोले- वैश्विक निवेशकों का केंद्र बना भारत का स्पेस सेक्टर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कहा, ''भारत का तेजी से उभरता निजी अंतरिक्ष क्षेत्र...
राष्ट्रीय 
PM मोदी बोले- वैश्विक निवेशकों का केंद्र बना भारत का स्पेस सेक्टर

मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को भिलाई और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

काठमांडू। नेपाल ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को शत प्रतिशत स्वामित्व देने से इनकार कर दिया है। स्टारलिंक दुनिया के सबसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

उत्तर प्रदेश

गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

सीएम योगी ने बताया सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता