गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के हमले में राजवीर सिंह के 2 वर्षीय पुत्र रोहित की हुई दर्दनाक मृत्यु पर विधायक ओम कुमार ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान विधायक ओम कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार की दैवीय आपदा एवं वन्यजीव योजना के अंतर्गत पीड़ित परिवार को ₹5,00,000 (पांच लाख रुपये) की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार और वह स्वयं पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

विधायक ने संबंधित वन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को नरभक्षी गुलदार को शीघ्र पकड़ने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

विधायक ओम कुमार ने कहा कि मासूम रोहित की असमय मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नहटौर राकेश चौधरी, तहसीलदार धामपुर श्री अतुल भगत, खंड विकास अधिकारी नहटौर प्रताप सिंह, रेंजर धामपुर आशीष जोशी, अरुण चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

लोहिया संस्थान: ईसीएमओ को बताया गया उपचार का तरीका  ये खबर भी पढ़े : लोहिया संस्थान: ईसीएमओ को बताया गया उपचार का तरीका

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

PM मोदी बोले- स्पेस स्टार्टअप्स का सरकार कभी हाथ नहीं छोड़ेगी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप से जुड़े युवा नेतृत्वकर्ताओं...
राष्ट्रीय 
PM मोदी बोले- स्पेस स्टार्टअप्स का सरकार कभी हाथ नहीं छोड़ेगी

गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

PM मोदी बोले- वैश्विक निवेशकों का केंद्र बना भारत का स्पेस सेक्टर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कहा, ''भारत का तेजी से उभरता निजी अंतरिक्ष क्षेत्र...
राष्ट्रीय 
PM मोदी बोले- वैश्विक निवेशकों का केंद्र बना भारत का स्पेस सेक्टर

मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को भिलाई और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

काठमांडू। नेपाल ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को शत प्रतिशत स्वामित्व देने से इनकार कर दिया है। स्टारलिंक दुनिया के सबसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

उत्तर प्रदेश

गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

सीएम योगी ने बताया सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता