पात्र किसानों को उपलब्ध कराया जाए निःशुल्क बोरिंग - गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - विकास भवन सभाकक्ष में सिंचाई बंधु की बैठक को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु गजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि नहरों से सिंचाई के लिए किसानों को मिलने वाला पानी सुविधापूर्वक उपलब्ध हो सके इसके लिए नहर खण्ड के सभी अभियंतागण अपनी-अपनी जिम्मेदारी से सतर्कतापूर्वक कार्य करें। वर्तमान में वर्षा बहुत कम हो रही है ऐसी स्थिति में किसानों के लिए आपकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गयी है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई को निर्देशित किया कि जनपद में निःशुल्क बोरिंग का जो लक्ष्य प्राप्त है उसमें पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कराना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं है। शासन की मंशा है कि पात्र किसानों को निःशुल्क बोरिंग उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने सहायक अभियन्ता नलकूप से संचालित नलकूपों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। सहायक अभियन्ता ने बताया कि वर्तमान में 35 नये मोटर रिजर्व में रखे गये हैं, 8 मोटरों की रिपेयरिंग की गयी है। वर्तमान में 4 नलकूप बंद हैं, जिनके संचालन की कार्यवाही की जा रही है।
विधायक सदर प्रतिनिधि मो0 सलीम ने किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर उपस्थित अधिकारी से प्रश्न किया कि फरवरी 2022 के बाद का अवशेष भुगतान किसानों को क्यों नहीं किया जा रहा है, उसे शीघ्रतापूर्वक कराया जाए। उन्होंने कहा कि पशुओं के टीकाकरण में ग्रामीण स्तर पर प्रयास कर तेजी लाया जाए। पशुपालकों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाए।
बैठक का संचालन सहायक अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-4, बस्ती हरिशंकर सिंह ने किया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा, कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द सोनकर, रूधौली प्रतिनिधि कुलदीप मौर्य के साथ सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

दो निर्माण परियोजनाओं का आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
दो निर्माण परियोजनाओं का आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण