तकनीक क्रान्ति, पंचायती राज के लिये सदैव याद किये जायेंगे राजीव गांधी

कांग्रेस ने सदभावना दिवस के रूप में किया राजीव गांधी को नमन्

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को उनके 82 वीं जयन्ती पर सद्भावना दिवस के रूप में याद किया गया। गुरूवार को बस्ती सदर विकास खण्ड के मरवटिया गांव में जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी अपने भाषणों में हमेशा 21वीं सदी में तरक्की का जिक्र किया करते थे। राजीव गांधी का मानना था कि टेक्नोलॉजी के सहारे देश में बदलाव किया जा सकता है। उन्होने राजीव गांधी ने टेलीकॉम और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर्स में काफी काम करवाया।
संगठन सृजन अभ्यिान की कड़ी में बस्ती में निरन्तर सक्रिय केन्द्रीय पर्यवेक्षक चन्दन यादव और प्रदेश पर्यवेक्षक डा. आर.पी. त्रिपाठी, नवीन सिन्हा ने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि अगर देश की युवा पीढ़ी को आगे ले जाना है तो उनके लिए कम्प्यूटर ओर विज्ञान की शिक्षा जरूरी है। उन्होंने विज्ञान और टेक्नोलॉजी के लिए बजट को बढ़ाया। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए स्वर्गीय राजीव गांधी ने जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना कराई। उन्होंने पंचायत राज का एक बड़ा फैसला भी लिया। उन्होंने स्वराज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिलाने का कार्य किया। युवा को वोट डालने का अधिकार 21 वर्ष आयु से घटा कर 18 वर्ष करने का कार्य किया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी के नाम तकनीक क्रांति के बीज बोने का श्रेय भी जाता है। उनके प्रयासोें का ही फल है कि आज इसरो चांद पर पहुंचने की पहल कर सका। उनका योगदान और देश के लिये बलिदान सदैव याद किया जायेगा। कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कठिन समय में राजीव जी ने देश की बागडोर संभाला और उदाहरण बनकर उभरे। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में देश में चौतरफा विकास हुआ। वे सदैव याद किये जायेंगे।
यह जानकारी देते हुये जिला उपाध्यक्ष डा. वाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि भारत रत्न राजीव गांधी के जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से  जयन्त चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, शिव विभूति मिश्र, गिरजेश पाल, डा. आलोक रंजन वर्मा, राम बहादुर सिंह, रामपूरन चौधरी आदि शामिल रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी सीबीआई के हत्थे चढ़ा

लोकसभा सचिवालय का कर्मचारी बताकर संसद में नौकरी का झांसा देककर 50 हजार ठेपे थे नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...
राष्ट्रीय 
नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी सीबीआई के हत्थे चढ़ा

सफाईकर्मियों की नियमित उपस्थिति की मांग को लेकर शिक्षकों ने डीएम, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

बस्ती - परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने तथा ग्रामसभाओं में तैनात सफाईकर्मियों की नियमित...
उत्तर प्रदेश 
सफाईकर्मियों की नियमित उपस्थिति की मांग को लेकर शिक्षकों ने डीएम, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

‘वंदे मातरम्’ पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, कांग्रेस के लिए राष्ट्रगौरव जरूरी या वोट बैंक?

भुवनेश्वर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला...
राष्ट्रीय 
‘वंदे मातरम्’ पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, कांग्रेस के लिए राष्ट्रगौरव जरूरी या वोट बैंक?

जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर उकनी गांव के पास गुरुवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

जनगणना में धर्म के उल्लेख पर संघ की समन्वय बैठक में चर्चा

विशाखापत्तनम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का दूसरा दिन गुरुवार को जनसंख्या असंतुलन के मुद्दे पर केंद्रित...
राष्ट्रीय 
जनगणना में धर्म के उल्लेख पर संघ की समन्वय बैठक में चर्चा

उत्तर प्रदेश

सफाईकर्मियों की नियमित उपस्थिति की मांग को लेकर शिक्षकों ने डीएम, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

बस्ती - परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने तथा ग्रामसभाओं में तैनात सफाईकर्मियों की नियमित...
उत्तर प्रदेश 
सफाईकर्मियों की नियमित उपस्थिति की मांग को लेकर शिक्षकों ने डीएम, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर उकनी गांव के पास गुरुवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को विभागीय योजनाओं...
उत्तर प्रदेश 
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल

बदायूं। नगर मजिस्ट्रेट, प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल