नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी सीबीआई के हत्थे चढ़ा

10 साल से फरार आरोपित को लुधियाना से किया गिरफ्तार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • लोकसभा सचिवालय का कर्मचारी बताकर संसद में नौकरी का झांसा देककर 50 हजार ठेपे थे

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लोकसभा सचिवालय का कर्मचारी बताकर संसद में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में एक दशक से फरार घोषित अपराधी जितेन्द्र पाठक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने उसे 19 अगस्त को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया।

सीबीआई के मुताबिक आरोपित के खिलाफ वर्ष 2009 में मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया, लेकिन आरोपपत्र दाखिल होने के बाद से ही वह अदालत में पेश नहीं हुआ। लगातार प्रयासों के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित निचली अदालत ने 28 सितंबर 2016 को उसे घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।

FIR की खबर में गलत फोटो इस्तेमाल होने पर भड़कीं अभिनेत्री अंतरा बनर्जी, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : FIR की खबर में गलत फोटो इस्तेमाल होने पर भड़कीं अभिनेत्री अंतरा बनर्जी, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

सीबीआई ने बताया कि मामले में 13 जुलाई 2009 को जितेन्द्र पाठक और अन्य के खिलाफ निजी व्यक्ति से धोखाधड़ी कर संसद में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद पाठक समेत एक अन्य आरोपित के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया।

आरोपित के अदालत में पेश नहीं होने के बाद सीबीआई ने उसे तलाशने के लिए लगातार प्रयास किए। जांच और क्षेत्रीय सत्यापन के दौरान सीबीआई को जानकारी मिली कि जितेन्द्र पाठक पंजाब के लुधियाना में रह रहा है।

इसके बाद तकनीकी विश्लेषण और अन्य सूचनाओं के आधार पर सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए उसे 19 अगस्त को लुधियाना से पकड़ लिया। सीबीआई ने कहा कि घोषित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी विश्लेषण के साथ-साथ क्षेत्रीय स्तर पर भी लगातार प्रयास किए गए। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

‘टॉक्सिक’ बच्चों की कहानी नहीं, बड़ों के लिए फेयरी टेल: यश 

रॉकिंग स्टार यश ने अपनी फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर खुलकर बात की और बताया कि...
मनोरंजन 
‘टॉक्सिक’ बच्चों की कहानी नहीं, बड़ों के लिए फेयरी टेल: यश 

अक्षय ऊर्जा दिवस पर चिदानन्द का संदेश- पेड़ लगाएं, भविष्य बचाएं

पृथ्वी से संसाधन लें, लेकिन पृथ्वी को लौटाने का संकल्प भी निभाएँ: चिदानन्द सरस्वती ऋषिकेश। भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस हमें...
उत्तराखंड 
अक्षय ऊर्जा दिवस पर चिदानन्द का संदेश- पेड़ लगाएं, भविष्य बचाएं

अमित शाह के सामने सीएम विजय ने रखीं दक्षिणी राज्यों की बड़ी मांगें

दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री विजय ने उठाए वित्तीय संघवाद, नदी जल और परिसीमन के मुद्दे महाबलीपुरम। तमिलनाडु...
राष्ट्रीय 
अमित शाह के सामने सीएम विजय ने रखीं दक्षिणी राज्यों की बड़ी मांगें

लंबित ऋण प्रकरणों पर सीडीओ सख्त, जल्द निस्तारण के निर्देश

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की...
उत्तर प्रदेश 

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अफसरों की बैठक

बदायूं। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अफसरों की बैठक

अंबेडकरनगर में जमीन हड़पने के लिए अजय शुक्ला की हत्या, दो गिरफ्तार

अनिरुद्ध मिश्रा और सोनी शुक्ला गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में जमीन हड़पने के लिए अजय शुक्ला की हत्या, दो गिरफ्तार