गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर पुलिस ने जनता के सहयोग से दबोचा आरोपी, पुरानी रंजिश में रास्ते में रोककर हमला करने का आरोप
लखनऊ। बिजनौर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में गाड़ी रोककर एक युवक और उसके दोस्त पर चाकू से हमला किया था। घटना में दोनों को चोटें आई थीं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किए जाने की बात कही है।
पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 को आशीष चौधरी निवासी न्यू बेहसा, थाना सरोजनीनगर अपने मित्र श्वेत मिश्रा और हासिम अली के साथ बिजनौर थाने पहुंचे थे। उन्होंने तुलसीराम समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप था कि रास्ते में उनकी गाड़ी रोककर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया गया। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।तहरीर के आधार पर थाना बिजनौर में मु0अ0सं0 221/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ था विवाद
पूछताछ में पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी तुलसीराम ने बताया कि करीब दो दिन पहले गाड़ी बैक करने को लेकर उसका आशीष से विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 18 अगस्त की शाम आशीष पर चाकू से हमला किया।पुलिस ने आरोपी की पहचान तुलसीराम पुत्र महेश कुमार, निवासी न्यू बेहसा, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में की है।
पहले से भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस के अनुसार, तुलसीराम का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके खिलाफ कानपुर देहात के सट्टी थाने में वर्ष 2025 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा मौजूदा मामले में भी उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना बिजनौर के कांस्टेबल अमित कुमार और महिला कांस्टेबल कल्पना गौतम की भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों एवं आरोपियों की भूमिका का सत्यापन किया जा
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
