तुलसी का साहस, स्मृति का सफ़र: एक किरदार से कहीं आगे बनी एक पहचान

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की तुलसी ने घर-घर में बनाई पहचान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

स्मृति ईरानी ने राजनीति में कदम रखकर बदली अपनी राह

मुंबई। कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जिन्हें दर्शक सिर्फ देखते हैं। कुछ ऐसे हैं, जिन्हें वे याद रखते हैं और फिर कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो उनकी ज़िंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। तुलसी विरानी ऐसा ही एक किरदार है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी की केंद्रीय नायिका के रूप में तुलसी ने एक ऐसी महिला की छवि पेश की, जो संवेदनशील होने के साथ दृढ़ थी, भावुक होने के बावजूद मज़बूत थी और अपनी परंपराओं से जुड़ी होने के साथ-साथ ज़रूरत पड़ने पर पुरानी सोच को चुनौती देने से भी पीछे नहीं हटती थी। उनका साहस, दृढ़ता और अपने फैसलों पर अडिग रहने का जज़्बा उन्हें भारतीय टेलीविज़न के सबसे यादगार किरदारों में से एक बनाता है।लेकिन, जब पर्दे पर तुलसी की कहानी आगे बढ़ रही थी, उसी दौरान उन्हें जीवंत करने वाली महिला अपनी एक अलग कहानी लिखना शुरू कर चुकी थीं, एक ऐसी कहानी, जो आगे चलकर उन्हें टेलीविज़न की दुनिया से कहीं आगे ले जाने वाली थी।

स्मृति ईरानी ने मनोरंजन जगत में कदम रखा और तुलसी के किरदार से उन्हें अपार लोकप्रियता मिली। इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और भारतीय टेलीविज़न को उसकी सबसे प्रभावशाली महिला नायिकाओं में से एक दी। परिवार के लिए खड़े होने से लेकर रिश्तों की उलझनों को सुलझाने और मुश्किल परिस्थितियों का डटकर सामना करने तक, तुलसी के व्यक्तित्व ने देशभर के दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई।लेकिन ऐसे समय में, जब टेलीविज़न की इतनी बड़ी सफलता किसी के लिए भी मंज़िल बन सकती थी, स्मृति ने खुद को एक नई दिशा देने का फैसला किया।

'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू' के टीज़र ने एक घंटे में 1M व्यूज़ किए पार ये खबर भी पढ़े : 'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू' के टीज़र ने एक घंटे में 1M व्यूज़ किए पार

टेलीविज़न से राजनीति की ओर उनका कदम उनके पेशे और सार्वजनिक पहचान, दोनों के लिए एक बड़ा बदलाव था। एक ओर वे पर्दे पर एक काल्पनिक किरदार निभा रही थीं, तो दूसरी ओर वह वास्तविक दुनिया में राजनीतिक संवाद, चुनावी अभियानों और चुनावी मुकाबलों का हिस्सा भी बन रही थीं। इस बदलाव के लिए सिर्फ लोकप्रियता ही काफी नहीं थी। इसके लिए निरंतर प्रयास, लोगों से जुड़ने की क्षमता और सार्वजनिक जीवन की लगातार बढ़ती निगरानी का सामना करने का साहस भी ज़रूरी था।

समय के साथ स्मृति की राजनीतिक यात्रा ने उन्हें उनकी टेलीविज़न पहचान से आगे एक अलग और प्रभावशाली सार्वजनिक व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया। उनका सफर सीधा और चुनौतियों से मुक्त नहीं था, लेकिन मुश्किलों और असफलताओं के बावजूद आगे बढ़ते रहने का उनका जज़्बा ही उनकी सार्वजनिक पहचान का एक अहम् हिस्सा बन गया।

पीछे मुड़कर देखें, तो तुलसी और स्मृति के बीच का यह रिश्ता और भी दिलचस्प नज़र आता है। एक ओर तुलसी एक काल्पनिक दुनिया में परिवार, रिश्तों और ज़िंदगी की जटिलताओं से जूझ रही थीं, वहीं दूसरी ओर स्मृति वास्तविक दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक में अपनी पहचान बना रही थीं। दोनों की दुनिया भले ही अलग थी, लेकिन तुलसी से जुड़ी ताकत, दृढ़ता, जुझारूपन और अपने लिए आवाज़ उठाने का साहस, कहीं न कहीं स्मृति के सफर का भी हिस्सा बनता दिखाई देता है।

यही बात स्मृति ईरानी के सफर को खास बनाती है। यह सिर्फ एक टेलीविज़न अभिनेत्री के राजनीति में आने की कहानी नहीं है। यह उस महिला की कहानी है, जिसने अपनी एक सफल पहचान को अपने पूरे भविष्य की सीमा नहीं बनने दिया। टेलीविज़न के सेट से लेकर राजनीतिक मंचों तक, स्मृति ईरानी का सफर लगातार खुद को नए रूप में गढ़ने और अपनी पहचान को विस्तार देने की कहानी रहा है।तुलसी साहसी थीं, मज़बूत थीं और अपने फैसलों पर अडिग रहती थीं। सालों बाद भी, ये वही खूबियाँ हैं, जो उस महिला की कहानी का हिस्सा बनी हुई हैं, जिसने तुलसी को पर्दे पर जीवंत किया था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

TMC नेता उत्तम कुंडू गिरफ्तार, जमीन कब्जे समेत कई आरोप

कोलकाता। जमीन लूट, निर्माणाधीन फ्लैट पर जबरन कब्जा करने और रुपये हड़पने समेत कई आरोपों में तारकेश्वर नगरपालिका के पूर्व...
पश्चिम बंगाल 
TMC नेता उत्तम कुंडू गिरफ्तार, जमीन कब्जे समेत कई आरोप

बंगाल में बारिश का दौर जारी, 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रियता के बीच गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बारिश का दौर जारी, 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बिजनौर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

वाराणसी। प्रभुजन सेवा संस्थान एवं कुटुंब प्रबोधन मातृशक्ति आयाम, काशी मध्य के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी के लक्सा में...
उत्तर प्रदेश 
रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

मप्रः एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान आज से शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा रबी वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों को सुव्यवस्थित रूप...
मध्य प्रदेश 
मप्रः एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान आज से शुरू

उत्तर प्रदेश

गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बिजनौर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

वाराणसी। प्रभुजन सेवा संस्थान एवं कुटुंब प्रबोधन मातृशक्ति आयाम, काशी मध्य के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी के लक्सा में...
उत्तर प्रदेश 
रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 42.09 लाख की साइबर ठगी

छह बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई थी ठगी की रकम, असम-गुजरात-कर्नाटक से जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच, IP लोकेशन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 42.09 लाख की साइबर ठगी

औरैया में महिला की फोटो से AI अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही युवक पर उसकी...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में महिला की फोटो से AI अश्लील वीडियो बनाने का आरोप