UP में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नदियां खतरे के पार

हाईकोर्ट ने प्रयागराज में जलभराव पर जताई चिंता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश: प्रदेश में बारिश की रफ्तार जारी है। बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में भारी उफान है। इसके चलते राम घाट को बंद कर दिया गया है।

इसके अलावा यूपी की अन्य नदियों में भी जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर निकल चुका है। अवध के कई जिलों में नदियां अतिक्रमण कर रही हैं। 

शिल्पकारों के जाति प्रमाणपत्र पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 26 उपजातियों के लिए खुला रास्ता ये खबर भी पढ़े : शिल्पकारों के जाति प्रमाणपत्र पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 26 उपजातियों के लिए खुला रास्ता

बारिश की वजह से हादसे भी हुए। जौनपुर और प्रयागराज में दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। अमेठी सहित कुछ अन्य जिलों में भी बारिश के चलते हादसे हुए हैं। प्रयागराज और वाराणसी में गंगा ऊफान पर है। प्रयागराज में शहर के अंदर भर आए पानी पर हाईकोर्ट ने चिंता जताई है।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को भी पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में बादलों की सक्रियता का असर रहा। प्रतापगढ़, प्रयागराज, हरदोई जैसे कई जिलो में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। वहीं मध्य प्रदेश से सटे जिलों में भी अच्छी बारिश देखने को मिली।

माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए बुंदेलखंड के झांसी, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बांदा, चित्रकूट, काैशांबी, फतेहपुर, जालाैन आदि में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

बुधवार को प्रतापगढ़ में सर्वाधिक 130 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं प्रयागराज में 119.8 मिमी, हरदोई में 101 मिमी, पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में 64.3 मिमी और गोंडा में 60 मिमी बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल 23 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

TMC नेता उत्तम कुंडू गिरफ्तार, जमीन कब्जे समेत कई आरोप

कोलकाता। जमीन लूट, निर्माणाधीन फ्लैट पर जबरन कब्जा करने और रुपये हड़पने समेत कई आरोपों में तारकेश्वर नगरपालिका के पूर्व...
पश्चिम बंगाल 
TMC नेता उत्तम कुंडू गिरफ्तार, जमीन कब्जे समेत कई आरोप

बंगाल में बारिश का दौर जारी, 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रियता के बीच गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बारिश का दौर जारी, 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बिजनौर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

वाराणसी। प्रभुजन सेवा संस्थान एवं कुटुंब प्रबोधन मातृशक्ति आयाम, काशी मध्य के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी के लक्सा में...
उत्तर प्रदेश 
रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

मप्रः एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान आज से शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा रबी वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों को सुव्यवस्थित रूप...
मध्य प्रदेश 
मप्रः एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान आज से शुरू

उत्तर प्रदेश

गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बिजनौर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

वाराणसी। प्रभुजन सेवा संस्थान एवं कुटुंब प्रबोधन मातृशक्ति आयाम, काशी मध्य के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी के लक्सा में...
उत्तर प्रदेश 
रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 42.09 लाख की साइबर ठगी

छह बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई थी ठगी की रकम, असम-गुजरात-कर्नाटक से जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच, IP लोकेशन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 42.09 लाख की साइबर ठगी

औरैया में महिला की फोटो से AI अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही युवक पर उसकी...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में महिला की फोटो से AI अश्लील वीडियो बनाने का आरोप