रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह भव्य स्वागत

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करना पहली प्राथमिकता - ऐश्वर्य राज सिंह

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचे राजा ऐश्वर्य राज सिंह का जनपद के अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। घघौआ में कुँवर कामेश्वर सिंह ‘छोटे राजा’ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ‘दादा’ और विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह सहित रालोद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों के बीच ‘जिंदाबाद’ के नारों के साथ फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।गायत्री शक्तिपीठ रोडवेज पर राम चंद्र शुक्ल (सहायक प्रबंध ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ बस्ती) के अगुवाई में सभी कार्यकर्ताओ द्वारा शंखनाद के साथ जोरशोर से स्वागत किया गया | 
काफिला विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, महराजगंज, कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया, शास्त्री चौक, कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज गायत्री मंदिर व दक्षिण दरवाजा से गुजरा, जहां पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि बस्ती की जनता का यह प्यार अविस्मरणीय है। रालोद किसानों, नौजवानों और गरीबों की पार्टी है। उनकी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जनता की समस्याएं सरकार तक पहुंचाना होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 के चुनाव में रालोद बेहतर प्रदर्शन करेगी।
स्वागत में राजेश सिंह एडवोकेट, राय अंकुरम, अखिलेश सिंह, बब्बू खान, अजय सिंह, अतुल सिंह, मोहम्मद इदरीश सभासद, परमेश्वर शुक्ला पप्पू, वकास अहमद, विवेक चौधरी, आशीष श्रीवास्तव, निर्मल सिंह, विनय सिंह, अभिजीत सिंह, भावेष पाण्डेय, तेजा ,मनोज सिंह, पप्पू सोनकर सहित संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

पॉलिटेक्निक में 40 रिक्त पदों पर भर्ती होंगे अनुदेशक  ये खबर भी पढ़े : पॉलिटेक्निक में 40 रिक्त पदों पर भर्ती होंगे अनुदेशक 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

डीएम कार्यालय के सामने एक परिवार ने आत्मदाह का किया प्रयास

पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय के सामने एक परिवार ने आत्मदाह का किया प्रयास

मण्डल फुटबाल में बस्ती का दबदबा, तीन टीमों का राज्य स्तर पर चयन

बस्ती - शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में बुधवार को मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
मण्डल फुटबाल में बस्ती का दबदबा, तीन टीमों का राज्य स्तर पर चयन

उत्तर प्रदेश में 6 हजार से ज्यादा स्कूली वाहन मिले अनफिट

परिवहन विभाग के 13 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल 19,680 स्कूल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 उत्तर प्रदेश में 6 हजार से ज्यादा स्कूली वाहन मिले अनफिट

किसानों की समस्याओं पर डीएम का फोकस, योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

लखीमपुर-खीरी,19 अगस्त(तरुणमित्र)। विकास भवन सभागार में बुधवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश 
किसानों की समस्याओं पर डीएम  का फोकस, योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत

उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए देहरादून में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देहरादून। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार को दो दिवसीय...
उत्तराखंड 