उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए देहरादून में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

देहरादून। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने जिले की सीमाओं के साथ ही आंतरिक मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच तेज कर दी है। राधाकृष्णन बुधवार को देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) का दौरा करेंगे। यहां वह भारतीय वन सेवा के 2025-27 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करने के साथ उनसे संवाद भी करेंगे।

अहिल्याबाई होल्कर ने सेवा और धर्म से रचा इतिहास: स्वामी चिदानन्द ये खबर भी पढ़े : अहिल्याबाई होल्कर ने सेवा और धर्म से रचा इतिहास: स्वामी चिदानन्द

इसके बाद 20 अगस्त को उपराष्ट्रपति मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अकादमी के दौरे के दौरान वह सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

उपराष्ट्रपति की आवाजाही के मद्देनजर देहरादून यातायात पुलिस ने भी विस्तृत यातायात योजना लागू की है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान 19 अगस्त को दोपहर एक बजे से साढ़े तीन बजे तक लागू रहा और 20 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे और दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आरक्षण रिफॉर्म को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे बोले- आरक्षण जाति नहीं, आर्थिक और सामाजिक जरूरत के आधार पर हो, आंदोलन को बताया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण रिफॉर्म को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20-21 अगस्त को निःशुल्क शिविर

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20-21 अगस्त को निःशुल्क शिविर

कनहर बांध के खुले 13 फाटक, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़य सुरक्षा इंतजाम नदारद

दुद्धी, सोनभद्र। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कनहर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया...
उत्तर प्रदेश 
कनहर बांध के खुले 13 फाटक, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़य सुरक्षा इंतजाम नदारद

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बीजपुर, सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सड़क या तालाब? बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने बीच सड़क पर कर दी धान की रोपाई

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत दुद्धी-अमवार मुख्य मार्ग पर स्थित बघाडू लैम्पस के पास लोक निर्माण विभाग (च्ॅक्)...