उत्तर भारत में बारिश का कहर, तीन राज्यों में जनजीवन प्रभावित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश के दौरान पहाड़ों से आए मलबे से एक मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबने से एक दो वर्षीय बच्चे और वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष की तलाश जारी है। वहीं एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।

हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के चलते सिरमौर में चूना पत्थर की खान ढह गई, जिसमें तीन मजदूर दब गए, जबकि लाहौल-स्पीति में तीन जगह बादल फटने से कई सड़कें बह गईं.

असम में बाढ़ से 370 गांव प्रभावित, राहत-बचाव अभियान जारी ये खबर भी पढ़े : असम में बाढ़ से 370 गांव प्रभावित, राहत-बचाव अभियान जारी

जिससे नीलकंठ यात्रा पर निकले श्रद्धालु और किसानों के वाहन फंस गए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून और बागेश्वर में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  

देहरादून में भारी बारिश के चलते स्वारना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से ट्रेकिंग पर गए यूपीईएस यूनिवर्सिटी के छह छात्र बीच नदी में फंस गए।

एसडीआरएफ टीम करीब छह किमी मुश्किल रास्तों को तय कर मौके पर पहुंची और रस्सों के सहारे सभी छात्रों को सुरक्षित उफनती नदी से बाहर निकाला।

उधर, जम्मू-कश्मीर के शोपियां, कुपवाड़ा सहित कुछ ऊपरी इलाकों में बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने जम्मू संभाग के लिए ऑरेंट अलर्ट और कश्मीर के लिए 19 से 21 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से कई नदियों के उफान से सड़कें बाधित हो गई हैं।

उधर, केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से नई दिल्ली की अंजली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि  कर्नाटक के शिदप्पा घायल हो गए।

वहीं देवाल-लोहाजंग हाईवे दूसरे दिन और हाटकल्याड़ी-सवाड़ मार्ग चौथे दिन भी बंद रहा। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से पार हो गया है।

उत्तराखंड के चमोली जिले में टीएचडीसी की पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल से मंगलवार को दो और शव बरामद हो गए। अब मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। बता दें कि 13 अगस्त की शाम भूस्खलन हुआ था। इसमें 22 श्रमिक फंस गए थे।

117 घंटे चले बचाव अभियान के बाद मंगलवार को सभी लापता श्रमिकों को निकाल लिया गया। 12 श्रमिकों को सुरक्षित बचाकर जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया था। 

लापता हवलदार की तलाश जारी : ज्योतिर्मठ। तमक नाले में 10 अगस्त को आई आपदा में बीआरओ के हवलदार पंकज की तलाश जारी है। टीम अत्याधुनिक रडार तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

हिमाचल के सिरमौर जिले के संगड़ाह में एक स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा में पढ़ाई कर रही एक बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगी। शिक्षक उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए जहां उसके सिर पर 11 टांके लगाए गए हैं।

बरसात में जिले के कई पुराने स्कूल भवन जर्जर हो गए हैं। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। उच्चाधिाकरियों को घटना की सूचना दे दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शाहनगर थाना क्षेत्र के लुधगवां मोड़ के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप...
मध्य प्रदेश 
पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से...
मध्य प्रदेश 
एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

रीवा में रोजगार का मौका, 24 कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में युवा संगम कार्यक्रम के तहत संभागीय आईटीआई में आज बुधवार को सुबह 11 बजे...
मध्य प्रदेश 
रीवा में रोजगार का मौका, 24 कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

उत्तर प्रदेश

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

अयोध्या में गश्त के दौरान हादसा, दरोगा की मौत, सिपाही घायल

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास मंगलवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में गश्त के दौरान हादसा, दरोगा की मौत, सिपाही घायल