महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही जांच

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल के द्वारा आत्महत्या करने के मामले में बीती रात को उसके साथी हेड कांस्टेबल के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है ।

हेड कांस्टेबल पर मृतका के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने और शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी दिल्ली पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी दिल्ली के एक थाने में तैनात थीं।

ट्रांसमिशन परियोजनाओं को निजी क्षेत्र के लिए खोलना चिंता का विषय ये खबर भी पढ़े : ट्रांसमिशन परियोजनाओं को निजी क्षेत्र के लिए खोलना चिंता का विषय

वह कुछ समय से परेशान दिख रही थीं। 14 अगस्त को बेटी ने अपनी मां को बताया था कि दिल्ली पुलिस के जिस थाने में तैनात है उसी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गाजियाबाद लोनी निवासी सचिन कुमार उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है।

पीड़ित के अनुसार 16 अगस्त को उनकी बेटी का फोन नहीं लगा, इससे उनको घबराहट हुई। बाद में उन्हें राजेंद्र नगर पुलिस चौकी से सूचना मिली कि उनकी बेटी होटल में मृत पाई गई है।

पिता ने आरोप लगाया कि सचिन कुमार ने खुद को अविवाहित बताकर उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया। सचिन ने उनकी बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण किया।

पिता का आरोप है कि सचिन कुमार ही उनकी बेटी की मौत का मुख्य कारण है। उन्होंने सचिन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पुलिस को जांच में पता चला है कि मृतक महिला कांस्टेबल और आरोपी हेड कांस्टेबल उक्त होटल में इसे पूर्व दर्जनों बार आ चुके हैं। दोनों इस होटल में काफी समय से आते-जाते थे, तथा काफी समय तक एक दूसरे के साथ समय बिताते थे।

पुलिस को यह भी जांच में पता चला है कि महिला अपने साथी हेड कांस्टेबल के साथ घटना वाले दिन होटल के कमरे में आई। हेड कांस्टेबल करीब एक घंटे तक कमरे में रुका उसके बाद वह चला गया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शाहनगर थाना क्षेत्र के लुधगवां मोड़ के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप...
मध्य प्रदेश 
पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से...
मध्य प्रदेश 
एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा