जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न, मण्डलीय प्रतियोगिता के लिए आठ का चयन
बस्ती - किसान सर्वोदय इंटर कॉलेज रायठ में सोमवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन एवं माल्यार्पण कर किया।प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से करीब 20 खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए शानदार मुकाबले किए। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर आठ खिलाड़ियों का चयन मंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अशोक इंटर कॉलेज छावनी के सुलेमान और किसान सर्वोदय इंटर कॉलेज के श्यामसुंदर के बीच हुआ, जिसमें सुलेमान विजयी रहे। दूसरे मुकाबले में सिद्धार्थ ने अरुण को हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में मोहम्मद कैफ और मोहम्मद आरिफ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें मोहम्मद आरिफ को विजेता घोषित किया गया। पूरी प्रतियोगिता में अशोक इंटर कॉलेज छावनी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि किसान सर्वोदय इंटर कॉलेज रायठ की टीम द्वितीय स्थान पर रही। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आयोजक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार ने किया।प्रतियोगिता जनपदीय क्रीड़ा समिति के सदस्य प्रभाकर ओझा एवं सुरेंद्र कुमार शुक्ला की देखरेख में संपन्न हुई। निर्णायक की भूमिका मक्खन लाल, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बनकटी तथा जितेंद्र कुमार वरुण, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रुधौली ने निभाई।
इस अवसर पर अजय कुमार राव, डॉ. राम हरीश मौर्य, नागेंद्र प्रताप सिंह, बुशरा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, खेल प्रेमी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
