कड़र मंदिर में 33 हजार पार्थिव शिवलिंगों पूजन 25 से
बस्ती - सनातन धर्म चेतना चैैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 3 दिवसीय श्रावण महापर्व उत्सव को दिव्यता से सम्पन्न कराने के लिए एक तैयारी बैठक अध्यक्ष राजेश मिश्र की अध्यक्षता में कड़र मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 25, 26 और 27 अगस्त तक श्री कर्णेश्वर नाथ महादेव मंदिर ‘कडऱ मंदिर’ परिसर में अनुष्ठान सम्पन्न होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में कुल 33 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण और पूजन किया जाएगा । धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ इस 3 दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से ‘श्रीरामचरितमानस सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न हिस्सों से आए प्रखर वक्ताओं द्वारा श्रीरामचरितमानस के विभिन्न पावन प्रसंगों पर अपनी सुंदर प्रस्तुतियां और व्याख्यान दिए जाएंगे।
इस वर्ष उत्सव में धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक चिंतन को भी जोड़ा गया है। कार्यक्रम के दौरान ‘सनातन धर्म और वर्तमान समय की शिक्षा और मूल्य’ विषय पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, समाज व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं, सम्मानित प्रबंधकों, पूजनीय पुरोहित वर्ग एवं विशिष्ट धार्मिक व्यक्तित्वों का पावन सानिध्य प्राप्त होगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से अरुण भारती, ओम प्रकाश ठाकुर, शैलेष कुमार श्रीवास्तव (एडवोकेट), सौरभ कुमार बोस, सौरभ मिश्र (एडवोकेट), संतोष मिश्रा, विशाल पाण्डेय, राहुल मिश्रा और आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, अजीत कुमार शुक्ल, अजय पटेल, विंध्यवासिनी त्रिपाठी, सौरभ तिवारी, राजेन्द्र कुमार गोंड , नंद कुमार मिश्र, रमेश मिश्रा आदि शामिल रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
