संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के सम्मानित कोटेदारों का लाभांश रूपये 90 प्रति कुंतल से बढ़कर रूपये 125 प्रति कुंतल किए जाने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलेवरी के अंतर्गत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया गया।
इसी क्रम में जनपद में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी की गरिमामई में उपस्थित में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण किए जाने की घोषणा से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदयराम तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, पूर्ति निरीक्षण अभय नारायण सहित विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद व जनपद के अन्य सम्मानित कोटेदार आदि उपस्थित रहे।
विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के समस्त सम्मानित उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रुपया प्रति कुंतल से बढ़कर 125 रुपया प्रति कुंतल किए जाने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की राशन वितरण व्यवस्था में कोटेदार का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि कोटेदार भाई बिना किसी वेतन के सरकार की योजना को लाभार्थी तक पहुंचाने का निरंतर कार्य करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की सोच को पूरी निष्पक्षता के साथ जरूरतमंदों को लाभ दिलाने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में राशन वितरण की योजना एक ऐसी योजना है जिससे जिसका सीधा लाभ जरूरतमंदों को मिलता है। उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेताओं को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिले इसी पवित्र सोच के साथ मुख्यमंत्री द्वारा लाभांश बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विधायक ने उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 प्रति कुंतल से बढ़कर 125 रुपया प्रति कुंतल किए जाने पर मुख्यमंत्री के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि राशन वितरण के अतिरिक्त भी विभिन्न सरकारी योजनाओं में कोटेदार भाई अपनी निःस्वार्थ भूमिका का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए योजना को सफल बनाते हैं। उन्होंने जनपद के सभी कोटेदार भाइयों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री की सोच जिसमें समाज के सबसे निचले तबके के उन्नति एवं समृद्धि के बारे में चिंतन करना, जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करना, उनकी समस्याओं को समझना, गरीबों के हितों से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता पर लागू करना आदि के बारे में चर्चा करते हुए सभी से सरकार के कार्यों में सहयोग की अपील किया। उन्होंने उपस्थित समस्त सम्मानित उचित दर विक्रेताओं को सुझाव भी दिया कि वह अपनी दुकानों को आधुनिक और सुसज्जित करें साथ ही साथ सभी 39 सामानों को दुकान पर रखें इससे उनके आय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने प्रदेश सरकार के द्वारा जनपद के उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाये जाने पर सभी को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राशन वितरण व्यवस्था में उचित दर विक्रेताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, उन्होंने कहा कि इस पर विशेष ध्यान दिया जाए की शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थी को समय से राशन वितरण हो सके।
इसी क्रम में प्रदेश में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं का अतिरिक्त लाभांश रूपया 90 प्रति कुंतल से बढ़कर 125 रुपया प्रति कुंतल किए जाने से सम्बंधित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के तीनो विधान सभाओं में किया गया। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त लाभांश की घोषणा से जनपद के 863 उचित दर विक्रेता लाभान्वित होगे। विधान सभा मेहदावल व धनघटा का कार्यक्रम तहसील के मीटिंग हाल में आयोजित किया गया। विधानसभा मेहदावल के 170 व विधानसभा धनघटा के 150 तथा विधान सभा खलीलाबाद के 150 उचित दर विक्रेताओं द्वारा मुख्यमन्त्री के अतिरिक्त लाभांश घोषणा विषयक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया गया।