पुलिस हिरासत से भागा अभियुक्त का सुराग नहीं मिला

पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मंडल कारागार से न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया एनडीपीएस एक्ट का आरोपित पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस मामले में ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक की तहरीर पर आरोपित और निगरानी में लगे हेड कांस्टेबल के खिलाफ शहर कोतवाली में रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में उप निरीक्षक नसीम खान ने बताया कि 14 अगस्त को उनकी ड्यूटी सेशन सदर हवालात के प्रभारी के रूप में लगाई गई थी। वह मंडल कारागार से 88 बंदियों और 114 वारंट लेकर पुलिस बल के साथ सरकारी वाहन से न्यायालय पहुंचे थे। सभी बंदियों को कचहरी स्थित हवालात में दाखिल कराने के बाद एनडीपीएस एक्ट के आरोपित संजय सिंह उर्फ बाबा को आरक्षी वीर सिंह कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रहा था।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

करीब दोपहर तीन बजे संजय सिंह ने निगरानी में तैनात दीवान वीर सिंह से लघुशंका जाने की बात कही। इस पर वीर सिंह उसे न्यायालय परिसर स्थित बाथरूम तक ले गया। बाथरूम से बाहर निकलते ही आरोपित ने पुलिसकर्मी के हाथ में बंधी रस्सी को झटका दिया और मौके से भाग निकला। पुलिसकर्मी के शोर मचाने और तलाश शुरू करने के बावजूद आरोपित का पता नहीं लगा सके है।

आरोपित के फरार होने के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी घबरा गए अधिकारियों को घटना की जानकारी नहीं दी। वह करीब ढाई घंटे तक खुद ही आरोपित की तलाश करता रहा। शाम लगभग साढ़े पांच बजे तक संजय सिंह का कोई सुराग न मिलने पर उसने हवालात में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए एसओजी के साथ चिल्ला, पैलानी और शहर कोतवाली पुलिस की टीमें लगाई गईं। जिले के प्रमुख चेकपोस्टों पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली गई। इसके अलावा संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

कोतवाली बलराम सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। उप निरीक्षक की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 261 और 262 के तहत आरोपित संजय सिंह तथा संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि खपटिहा कला निवासी संजय सिंह को चिल्ला थाना पुलिस ने छह जून को 65 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चंदवा पंचायत के 29 महादलित भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा

कोलासी, कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के चंदवा पंचायत अंतर्गत रुपसपुर गांव में महादलित एवं भूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण पहल की...
बिहार 
चंदवा पंचायत के 29 महादलित भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा

बड़हलगंज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

​बड़हलगंज ( हरीश चंद सोनी की रिपोर्ट ): स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज पूरे बड़हलगंज...
बड़हलगंज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

तूतीकोरिन के बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, चार टीमें जुटीं

शोरूम में हुए नुकसान का आकलन जारी तूतीकोरिन। तमिलनाडु के तूतीकोरिन-पलायमकोट्टई रोड स्थित एक निजी दोपहिया वाहन शोरूम में रविवार...
राष्ट्रीय 
तूतीकोरिन के बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, चार टीमें जुटीं

श्रेयांश का बैडमिंटन छात्रावास में हुआ चयन

सहजनवा( सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट)। सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम क़ोदरी निवासी सूर्यांश यादव का इटावा जिले के...
उत्तर प्रदेश 
श्रेयांश का बैडमिंटन छात्रावास में हुआ चयन

अटल जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने अटल जी के योगदान को किया याद नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और...
राष्ट्रीय 
अटल जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

श्रेयांश का बैडमिंटन छात्रावास में हुआ चयन

सहजनवा( सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट)। सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम क़ोदरी निवासी सूर्यांश यादव का इटावा जिले के...
उत्तर प्रदेश 
श्रेयांश का बैडमिंटन छात्रावास में हुआ चयन

बहु की पिटाई के मामले में सास ननद का चालान

गोरखपुर (सतीश त्रिपाठी की रिपोर्ट )*गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला नरिया निवासी अनामिका को सास व...
उत्तर प्रदेश 
बहु की पिटाई के मामले में सास ननद का चालान

यूपी में दिखता है बदलाव, मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था पर बढ़ा भरोसा : नाना पाटेकर

लखनऊ। फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की जमकर सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में दिखता है बदलाव, मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था पर बढ़ा भरोसा : नाना पाटेकर

लखीमपुर खीरी में नानी के घर आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गढ़ी में नानी के घर आई एक युवती के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखीमपुर खीरी में नानी के घर आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार