लखीमपुर खीरी में नानी के घर आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की कार्रवाई, तीनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गढ़ी में नानी के घर आई एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और घटना के महज 24 घंटे के भीतर तीन नामजद आराेपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि पीड़िता कुछ दिन पूर्व ही अपने ननिहाल आई हुई थी, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर में संबंधित धाराओं में तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर तीन नामजद अभियुक्त बेगम बाग गढ़़ी निवासी सिद्धार्थ (22), मधुमेश मिश्रा एवं विशु कनौजिया (19) को देवकली रोड पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गरीब बच्चों एवं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर यूथ यूनाइटेड वॉयस एक्टिविज्म संस्था द्वारा गरीब बच्चों तथा शीरोज़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गरीब बच्चों एवं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

भगवा चोले में महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे कुमार विश्वास

देश के प्रसिद्ध कवि ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर किए दर्शन  उज्जैन। श्रावण शुक्ल पक्ष की...
मनोरंजन  मध्य प्रदेश 
भगवा चोले में महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे कुमार विश्वास

टुलू मंडल मामले में टीएमसी नेता सहगल हुसैन को 7 दिन की पुलिस हिरासत

टुलू मंडल के कथित वित्तीय लेन-देन की जांच में सहगल हुसैन का नाम सामने आया बीरभूम। टुलू मंडल कांड की...
पश्चिम बंगाल 
टुलू मंडल मामले में टीएमसी नेता सहगल हुसैन को 7 दिन की पुलिस हिरासत

जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन के बीच पीयूष कुमार ने हेमंत को घेरा

पीयूष कुमार का आरोप- छात्रों के आंदोलन से दूरी बनाए हुए हैं सीएम हेमंत रांची। झारखंड में चल रहे जेपीएससी-जेएसएससी...
झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन के बीच पीयूष कुमार ने हेमंत को घेरा

उत्तर प्रदेश

गरीब बच्चों एवं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर यूथ यूनाइटेड वॉयस एक्टिविज्म संस्था द्वारा गरीब बच्चों तथा शीरोज़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गरीब बच्चों एवं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

अटल की पुण्यतिथि पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प

कौशाम्बी। जिले के मां शीतला अतिथि गृह, सयारा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि...
उत्तर प्रदेश 
अटल की पुण्यतिथि पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प

श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर स्कूल,कॉलेजों,महाविद्यालयों में अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया सावन मास के सोमवारों पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर स्कूल,कॉलेजों,महाविद्यालयों में अवकाश घोषित