महोबा में कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला किन्नर का शव
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जनपद मुख्यालय में रविवार को एक किन्नर का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से शव लटका मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
सदर कोतवाल मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को जनपद मुख्यालय के भटीपुरा मुहाल निवासी शिवनारायण के मकान में किराये का कमरा लेकर किन्नर राहुल उर्फ काजल (19) रहता था। 20 दिन पहले वाे यहां पर आया था। रविवार को जब काजल का कमरा नहीं खुला तो मकान मालिक ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला तो देखा कि किन्नर काजल का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, सुभाष नगर निवासी मृतक के भाई सूरज ने बताया कि साजिश के तहत उसके भाई राहुल की हत्या की गई है। सदर कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
