संविधान की मजबूती में ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है सुरक्षित- मोना

कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में समारोहपूर्वक किया ध्वजारोहण

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

संग्रामगढ़, प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ स्थित इन्द्राणी इण्टर मीडिएट कालेज में स्वाधीनता दिवस समारोह में पहुंची कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया। विद्यालय की छात्रा साक्षी पाण्डेय, प्राची, पायल, निधि, कोमल आदि ने देशगीत तथा मां सरस्वती की वंदना, कजरी गीत एवं नृत्य आदि के मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी को सुरक्षित बनाए रखने के लिए हमें संविधान को ताकतवर बनाए रखना होगा।

उन्होने कहा कि देश का संविधान सभी को समता का अवसर उपलब्ध कराता है। विधायक मोना ने विद्यालय में कम्प्यूटर लैब का उदघाटन किया। वही उन्होने प्रयोगशाला के लिए एक लाख रूपये का चेक भी सौंपा। विशिष्ट अतिथि विधायक मोना के पुत्र राघव मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व संचालन डॉ0 नन्हें लाल यादव ने किया। विधायक मोना ने इसके अलावा सरयू इन्द्रा पीजी कालेज, पं. सरयू प्रसाद तिवारी कालेज ऑफ लॉ, निर्मला शर्मा जूनियर हाईस्कूल के साथ स्थानीय अन्य विभिन्न संस्थानों में भी स्वाधीनता दिवस पर समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य हरिकेश प्रताप मिश्र, विमला मिश्रा, डॉ0 प्रवीन सागर शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर आशीष उपाध्याय, शिवम श्रीवास्तव, भुवनेश्वर शुक्ला, गणेश शंकर त्रिपाठी, विजय गुप्ता, ओमप्रकाश धुरिया, जगदीश नारायण मिश्र आदि रहे।

गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा ये खबर भी पढ़े : गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

मारवाड़ी युवा मंच नें किया ध्वजारोहण एवं  व्यापार संगम 4.0 का भव्य एवं सफल आयोजन

गोरखपुर।। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर होटल रॉयल रेजीडेंसी गोलघर में मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर द्वारा हुआ ध्वजारोहण संग...
मारवाड़ी युवा मंच नें किया ध्वजारोहण एवं  व्यापार संगम 4.0 का भव्य एवं सफल आयोजन

मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची और युवक को कुचला, दोनों की मौत

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के कस्बा औरंगाबाद में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची और युवक को कुचला, दोनों की मौत

बरायमय खेड़ा में भंडारे का आयोजन 

बदायूं। रविवार को  ग्राम बरायमय खेड़ा, बिल्सी रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ और माता...
उत्तर प्रदेश 
बरायमय खेड़ा में भंडारे का आयोजन 

भाजपा सरकार ने किसानों, मजदूरों और छात्रों को ठगा : अजय राय

मीरजापुर। जमालपुर क्षेत्र में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर किसानों, मजदूरों, युवाओं और छात्रों...