भाजपा सरकार ने किसानों, मजदूरों और छात्रों को ठगा : अजय राय

- कांग्रेस नेता बोले- अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय, 11 लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। जमालपुर क्षेत्र में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर किसानों, मजदूरों, युवाओं और छात्रों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, छात्रों और महिलाओं को छलने का काम किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को समय से खाद, बीज और सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। पढ़े-लिखे युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर रही है, जबकि किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

यूपी 112 मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 701 पुलिसकर्मी सम्मानित ये खबर भी पढ़े : यूपी 112 मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 701 पुलिसकर्मी सम्मानित

अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार पर पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने बिहार चुनाव का हवाला देते हुए भाजपा पर महिलाओं को प्रलोभन देने का आरोप लगाया और कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा सकता है।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष कुमार ने कहा कि अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। गरीब, मजदूर, किसान और नौजवान एकजुट होकर बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न दलों से जुड़े 11 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदीप सिंह, शिवपूजन सिंह, अशोक पाठक, डब्लू त्रिपाठी, विकास पांडेय, बुलंद सिंह, शिवम सिंह, विवेक पांडेय, मंगल तिवारी, हीरा बियार और गौरव सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जन्मदिन पर राज्य मंत्री नटवर गोयल ने लिया जनसेवा का संकल्प

लखनऊ I जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नटवर गोयल ने प्रदेशवासियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों...
उत्तर प्रदेश 
जन्मदिन पर राज्य मंत्री नटवर गोयल ने लिया जनसेवा का संकल्प

पीजीआई में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

डॉ.कर्नल आदिशंकर मिश्र लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

लखनऊ। प्रख्यात कवि, लेखक, साहित्यकार, समाजसेवी एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ (विद्यावाचस्पति, विद्यासागर)...
उत्तर प्रदेश 
डॉ.कर्नल आदिशंकर मिश्र लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

जनपद की सभी तहसीलों में कल आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

बलरामपुर/ उतरौला।  जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से कल 17 अगस्त 2026, सोमवार...
जनपद की सभी तहसीलों में कल आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

यूपीएसडीएम ने लॉन्च किया कौशल संपर्क क्यूआर कोड 

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन  मुख्यालय पर आयोजित समारोह में निदेशक पुलकित खरे ने कौशल संपर्क क्यूआर कोड...
राज्य  उत्तर प्रदेश 