नवयुग कन्या महाविद्यालय में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
— अभिव्यक्ति की आजादी कभी भी राष्ट्र विखंडन की नहीं होनी चाहिए: मंजुला उपाध्याय
लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेन्द्र नगर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.मंजुला उपाध्याय के द्वारा झंडारोहण किया गया। इस अवसर एनसीसी.के कैडेटों द्वारा झंडे को सलामी दी गयी और भारत माता की जय के उद्घोष से महाविद्यालय परिसर गुंजायमान हो गया।
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयीं एनसीसी की कैडेट शुभी द्वारा कविता, ऐ हिंद तू आजाद है आजाद रहेगा, जवानों के बदौलत हिंदुस्तान जिंदा है,सुनाई। बी. एस. सी की छात्रा श्रेया और अन्य छात्राओं ने समूह नृत्य तेरा हिमालय
प्रस्तुत किया। तिरंगा गीत पर नृत्य बी .काम. की छात्रा पूर्वी और शैली द्वारा प्रस्तुत किया गया। उत्कर्षा एवं समूह के द्वारा मैं नये भारत का चेहरा हूं नृत्य प्रस्तुत किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो मंजुला उपाध्याय ने कहा कि हम इस समय आजादी अमृत काल में चल रहे हैं। इस समय हमें कर्तव्यों का पालन करना है। आज भारत एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आ रहा है। हमें इस समय किसी के बहकावे में ना आकर तार्किक रूप में बात कहना चाहिए। हमें उनके बलिदानों के बाद आज स्वतंत्रता मिली है। ये समय सतर्क रहने का है। अभिव्यक्ति की आजादी कभी भी राष्ट्र के विखंडन की नहीं होनी चाहिए। छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने देश के प्रति कर्तव्य का पालन करना चाहिए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
