हरियाली तीज पर महिलाओं ने बनाया विश्व रिकार्ड

लखनऊ। हरियाली तीज पर महिलाओं ने विश्व रिकार्ड बनाया। इस कार्यक्रम में लगभग 2378 महिलाओं ने हिस्सा लिया। एक जैसे हरी साड़ी, गले मे हरे फूलो की माला ,हरी बाली, एक हाथ में तुलसी का पौधा, दूसरे हाथ में दिया या मोबाइल की लाइट को जलाकर आयोजन की गिनती कराई । इंटरनेशनल बुक रिकॉर्ड , वर्ल्ड रिकॉर्ड आॅफ एक्सीलेंस की प्रतिनिधी प्रीती कुमार ने शिवि शिल्प ग्राम की अध्यक्ष अनीता भटनागर को हरियाली तीज का गोल्ड मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया। कथक नृत्यांगना ईशा रतन मीशा रतन ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। प्रसिद्ध लोक गायिका रीना टंडन ने शिष्याओं के साथ समूह में लोक गीत आओ मिलकर दिया जलाये। सुषमा खरकवाल ने कहा की लखनऊ के लिए गर्व की बात है जो इतने बड़े समूह ने 2378 से महिलाओं ने विश्व रिकॉर्ड बनाया।शिवि शिल्प ग्राम की अध्यक्ष पुनीता भटनागर ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित मध्य प्रदेश ,महाराष्ट्र ,उत्तराखंड से भी महिलाएं इस रिकॉर्ड का हिस्सा बनी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
