कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के *वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी.पी.एन. गौतम द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यक्रम में *केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार, डॉ. दुर्गेश कुमार मौर्य, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. अभिनव सिंह एवं डॉ. सतीश कुमार चक्रवर्ती तथा कर्मचारियों एवं कृषक बंधुओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में राष्ट्र निर्माण एवं कृषि क्षेत्र के विकास में सभी की भूमिका पर प्रकाश डाला। 
ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्र की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण की। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया तथा उनके एवं उनके परिवार के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में केंद्र परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें वैज्ञानिकों, कर्मचारियों, कृषकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। 
पूरे कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, सेवा एवं समर्पण की भावना को और मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

छह साल से फरार पुलिस जवानों का हत्यारा चढ़ा एएनटीएफ के हत्थे...

जयपुर। राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साल से फरार मोस्टवांटेड मादक पदार्थ तस्कर...
राजस्थान 
छह साल से फरार पुलिस जवानों का हत्यारा चढ़ा एएनटीएफ के हत्थे...

आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में रविवार को आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की लाश संदिग्ध हालत में...
उत्तर प्रदेश 
आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

पिपराइच के जंगल धूषण में हादसा, दूसरे घायल को उपचार के बाद मिली छुट्टी
डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में रविवार को आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की लाश संदिग्ध हालत में...
उत्तर प्रदेश 
आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण

महुली पुलिस का जनसंवाद अभियान, ग्रामीणों से बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और पुलिस-जनता के...
उत्तर प्रदेश 
 महुली पुलिस का जनसंवाद अभियान, ग्रामीणों से बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा